फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmers Protest in Punjab against Central Government in Lakhimpur Kheri Violence

लखीमपुर खीरी हिंसा: पंजाब में किसान जत्थेबंदियों ने फूंके भाजपा नेताओं के पुतले, मंत्री अजय मिश्रा को गिरफ्तार व कानून रद्द करने की मांग

Sat, 16 Oct 2021 06:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 06:00 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को पंजाब में कईं जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा नेताओं के पुतले जलाए गए। लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत के मामले में किसान संगठन सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे। किसानों की मांग है कि उत्तर प्रदेश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। साथ ही केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग है।

विज्ञापन
Farmers Protest in Punjab against Central Government in Lakhimpur Kheri Violence
मोगा में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के  सुनाम ऊधम सिंह वाला संगरूर में लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत की घटना पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने कई गांवों में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के पुतले जलाए। यूनियन के जिला महासचिव रण सिंह चट्ठा के नेतृत्व में गांव चट्ठा नन्नहेड़ा में केंद्र और यूपी सरकार के पुतले फूंके।इस दौरान किसानों की ओर से नारेबाजी भी की गई। 

विज्ञापन


इसके साथ अमित शाह, मनोहर लाल, अजय मिश्रा, आशीष मिश्रा टैनी, कारपोरेट घरानों अडानी अंबानी के भी पुतले फूंके गए। इस मौके पर रण सिंह चट्ठा ने कहा कि संघर्ष करना सभी का संवैधानिक अधिकार है। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना को भुलाया नहीं जा सकता है। किसानों के कातिल को बिना देरी गिरफ्तार करके सजा होनी चाहिए। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करके गिरफ्तार किया जाए। किसानों के कातिल दोषियों को सख्त सजा दिलाने तक और तीनों ही खेती कानून रद्द करवाने तक किसानों का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब की बड़ी खबरें: नवजोत सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा और कुंडली बॉर्डर हत्याकांड का आरोपी रिमांड पर


इस मौके पर ब्लाॅक सुनाम के प्रधान हरी सिंह चट्ठा, ब्लाक नेता दलेल सिंह चट्ठा, जीवन सिंह चट्ठा, गुरप्यार सिंह बुद्धू, मालविन्दर सिंह, जगतार सिंह तारी, लीला सिंह मनी, धन्ना सिंह चट्ठा, गुरबीर सिंह, बीरबल सिंह, नछत्तर सिंह बाबा, भूरा सिंह, गोबिंद सिंह वैरोके, अमरजीत सिंह, मघ्घर सिंह, पप्पन सिंह, दारा सिंह, रणधीर सिंह धीरा, कुलदीप सिंह, गिप्पी सिंह, सिरा सिंह, रवींद्र सिंह डैवी, मिट्ठू सिंह के अलावा बड़ी संख्या में किसान नौजवान उपस्थित थे।

किसान जत्थेबंदियों ने प्रधानमंत्री मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी का फूंका पुतला
पंजाब के मल्लांवाला फिरोजपुर में किसान जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों के समर्थन में शनिवार को मुख्य चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक रोष प्रदर्शन किया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी, भारती किसान यूनियन राजेवाल व क्रांतिकारी पंजाब यूनियन के नेता रणजीत सिंह, गुरमेल सिंह व मनमोहन सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानून रद्द करवाने और लखीमपुर में घटी घटना के खिलाफ मोदी और योगी के पुतले फूंके गए हैं। लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। दिल्ली बाॅर्डर पर किसान लंबे समय से तीनों कृषि कानून रद्द करवाने को लेकर धरने पर बैठे हैं, मोदी सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें स्वीकार नहीं की जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed