पंजाब: खटकड़कलां पहुंचे नवजोत सिद्धू का किसानों ने किया विरोध, पुलिस से धक्कामुक्की
नवजोत सिद्धू हमेशा से किसान आंदोलन का समर्थन करते रहे हैं। उन्होंने कई बार किसानों के समर्थन में केंद्र के खिलाफ आवाज उठाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस दौरान सिद्धू ने कहा कि पंजाब के हर वर्कर व पंजाब के हर व्यक्ति में सच की अलख जगानी है और गलत रास्ते पर चलने वाले लोगों को सीधे रास्ते पर चलाना है। पंजाब के उत्थान के लिए साधन पैदा करने हैं और पंजाब मॉडल लागू किया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा किए गए वादे के 18 नुक्तों को लागू किया जाएगा तथा लोगों की ताकत लोगों के पास डेवलपमेंट के तौर पर वापस दी जाएगी। एक दूसरे के खिलाफ बोलकर कुछ नहीं होना। उन्होंने पंजाब को खड़ा करने के लिए सभी को आगे आने की अपील की। इस दौरान उनके साथ विधायक कुलजीत नागरा, विधायक दर्शन लाल मंगुपुर, विधायक अंगद सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान वरिंदर ढिल्लों मौजूद थे।Punjab | Protests& black flags shown to Navjot Singh Sidhu on his arrival at Bhagat Singh Marg
A Farmers Organisation was protesting against farm laws&wanted to question Sidhu. Congress was on the other side&wanted to avoid clashes. No lathi-charge: Avtar Singh, SHO Banga pic.twitter.com/1leLs8DeZR— ANI (@ANI) July 20, 2021विज्ञापन
किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें सिद्धू के साथ वार्ता का समय दिलवाने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपने कुछ सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल खड़ा किया। जब सिद्धू खटकड़कलां पहुंचे, तो उन्हें नजरबंद कर दिया गया। जब सिद्धू चले गए, तो उन्हें छोड़ दिया गया। इसी के चलते किसानों की ओर से जालंधर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम लगाया गया है।