{"_id":"af65586acccdd9583c051165d222861f","slug":"farmers-have-three-hours-jam-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने तीन घंटे रेलवे ट्रैक किया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने तीन घंटे रेलवे ट्रैक किया जाम
अमर उजाला, (तलवंडी भाई/फिरोजपुर)
Updated Thu, 03 Oct 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे चौड़ा करने और बाइपास बनाने के लिए किसानों की जमीनें बीच आने के चलते वीरवार को सैकड़ों किसानों ने तलवंडी भाई रेलवे फाटक पर रोष प्रदर्शन किया और तीन घंटे रेल यातायात जाम रखा।
इस मौके पर किसान जत्थेबंदियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता किरपाल सिंह, बख्शीश सिंह व थाना सिंह ने कहा कि सरकार बठिंडा-अमृतसर मार्ग चौड़ा करने और बाइपास बनाने के लिए उनकी जमीनें सस्ते दामों पर खरीद रही है। ऐसा होने से छोटे किसान बर्बाद हो जाएंगे। किसान हर कुर्बानी देने को तैयार है परंतु अपनी जमीन नहीं देगा। वीरवार को जीरा से किसानों का जत्था रैली के रूप में तलवंडी भाई पहुंचा और रेलवे फाटक पर रोष प्रदर्शन किया। तकरीबन तीन घंटे तक रेलमार्ग ठप रहा।
फिरोजपुर से लुधियाना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही। इस कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को तमाम परेशानी झेलनी पड़ी। धरनास्थल पर डीएसपी जेएस गिल व थाना घल्लखुर्द प्रभारी प्रदीप सिंह पहुंचे। किसानों को किसी तरह समझाकर यातायात बहाल किया।