फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmers broke toll plaza in bathinda Building demolished with JCB farmers said it was illegal

पंजाब में किसानों ने तोड़ा टोल प्लाजा: जेसीबी से गिराई बिल्डिंग, किसान बोले- अवैध था, लगाने पर किया था विरोध

Fri, 02 Aug 2024 09:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मौड़ मंडी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मौड़ मंडी (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 02 Aug 2024 09:21 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धुपुर ने शुक्रवार को पंजाब के बठिंडा में बने टोल प्लाजा को जेसीबी की मदद से गिरा दिया। किसानों का कहना है कि उक्त टोल प्लाजा अवैध था।

विज्ञापन
Farmers broke toll plaza in bathinda Building demolished with JCB farmers said it was illegal
टोल प्लाजा पर चली जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा के मौड़ मंडी में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धुपुर ने शुक्रवार को बठिंडा-मानसा रोड पर स्थित गांव घुम्मन कलां सुक्खा सिंह वाले में बने टोल प्लाजा को तोड़ दिया। किसानों ने टोल प्लाजा की बिल्डिंग को जेसीबी की मदद से गिरा दिया। जब इस टोल प्लाजा को लगाया गया था, तब से इसका विरोध हो रहा था। किसानों का आरोप है कि यह टोल प्लाजा अवैध तरीके से लगाया गया था। 

विज्ञापन


किसान नेता रेशम सिंह यात्री, जगदेव सिंह भैणीबाघा और मुख्तियार सिंह राजगढ़ कुब्बे ने कहा कि बीती 19 जुलाई को उन्होंने डीसी बठिंडा को मांगपत्र देकर मांग की थी कि उक्त टोल प्लाजा को यहां से हटाया जाए। अगर इस टोल प्लाजा को सड़क से नहीं हटाया गया, तो वे दो अगस्त को प्लाजा को तोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन




किसानों ने कहा कि जब यह टोल प्लाजा अवैध रूप से बनाया जा रहा था, उस समय विरोध भी किया था और मांग की थी कि इसे टोल प्लाजा न बनाया जाए, लेकिन प्रशासन ने सड़क के बीच इस टोल प्लाजा की इमारत का निर्माण कर इस शुरू कर दिया, लेकिन जब सिद्धुपुर यूनियन को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए इस तुरंत बंद करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग नौ साल पहले इस टोल प्लाजा को लगाया गया था, लेकिन यह तभी से बंद पड़ा था। विरोध के चलते यह टोल प्लाजा शुरू नहीं हो सका था। लंबे समय से प्रशासन से मांग थी कि इस अवैध टोल प्लाजा की इमारत को तोड़ा जाए।

यह इमारत नशेड़ियों का अड्डा और दुर्घटना का कारण बन रही थी। इसके मद्देनजर शुक्रवार को जेसीबी की मदद से टोल प्लाजा को ध्वस्त कर दिया गया है। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से ऐसा न करने को कहा और जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए सोमवार 5 अगस्त को बैठक रखी है। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा की मौजूदा बिल्डिंग को सोमवार को तोड़ दिया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि टोल प्लाजा की यह बिल्डिंग साल 2015 में बनी थी लेकिन टोल अभी तक चालू नहीं हुआ था। 


इस मौके पर किसान नेता बलविंदर सिंह मानसा, बलविंदर सिंह जोधपुर, अमरजीत सिंह यात्री, गुरादित्ता सिंह माईसरखाना, राजा सिंह घुम्मण, भोला सिंह मौड़ चरत, मलकीत सिंह जोधपुर पाखर, करनैल सिंह यात्री, जग्गा सिंह मौड़ कलां, मिट्ठू सिंह कुब्बे, कर्नल इस मौके पर सिंह मौड़ खुर्द, प्यारा सिंह थमनगढ़, जगतार सिंह रामनगर, हरप्रीत सिंह बुर्ज, बलजीत सिंह संदोहा नेता मौजूद थे और इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed