{"_id":"670b78a6e5e73d79a806d17e","slug":"farmer-protest-demand-for-systematic-procurement-of-paddy-road-jam-in-punjab-today-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में हाईवे जाम: सड़कों के साथ रेल ट्रैक पर भी धरना दे रहे किसान, बसों के साथ ट्रेनों के भी थमे पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में हाईवे जाम: सड़कों के साथ रेल ट्रैक पर भी धरना दे रहे किसान, बसों के साथ ट्रेनों के भी थमे पहिए
Sun, 13 Oct 2024 01:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:07 PM IST
सार
पंजाब में धान की खरीद व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने को लेकर संघर्ष जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले प्रदेश के आढ़ती और राइस मिलर्स एसोसिएशन रविवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक प्रदेश के सभी हाइवे जाम कर दिए हैं।
विज्ञापन
सुनाम में उगराहां यूनियन का रेलवे ट्रैक पर धरना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में 12 बजे से कई जगह हाईवे जाम कर दिए गए हैं। सड़कों के साथ किसानों ने रेलवे ट्रैक पर भी धरना दिया है। अगले तीन घंटे तक यह धरना चलता रहेगा। बरनाला रेलवे स्टेशन के पास भारतीय किसान यूनियन उगराहां की तरफ बरनाला-बठिंडा रेलवे लाइन को ब्लॉक कर दिया गया है।
वहीं, बीकेयू कादियां, बीकेयू डकौंडा, बीकेयू राजेवाल और अन्य किसान संगठनों ने लुधियाना रोड पर महल कलां में, मोगा हाईवे पर पकखो कैंचियां में और चंडीगढ़ रोड पर बरनाला बाईपास पर सड़कों पर धरना दिया है। इसके अलावा सुनाम में किसान रेलवे लाइन पर बैठ कर अपना विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब में धान की खरीद व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने को लेकर संघर्ष जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले प्रदेश के आढ़ती और राइस मिलर्स एसोसिएशन रविवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक प्रदेश के सभी हाइवे जाम कर दिए हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि आढ़तियों और मिलर्स की मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। सबसे बड़ी समस्या मिलर्स के सामने धान की लिफ्टिंग को लेकर सामने आ रही है, क्योंकि प्रदेश के अधिकतर गोदामों में अनाज भरा हुआ है। इस वजह से मंडियों में धान पहुंच तो रहा है लेकिन लिफ्टिंग नहीं हो रही। इस मसले को सुलझाने के लिए सीएम मान सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात करेंगे। वे धान की खरीद को बढ़ाने के लिए आढ़तियों और खासकर राइस मिलर्स को आ रही लिफ्टिंग व कमीशन की दिक्कत को लेकर बातचीत करेंगे।