फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmer protest demand for systematic procurement of paddy road jam in punjab today

पंजाब में हाईवे जाम: सड़कों के साथ रेल ट्रैक पर भी धरना दे रहे किसान, बसों के साथ ट्रेनों के भी थमे पहिए

Sun, 13 Oct 2024 01:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 13 Oct 2024 01:07 PM IST
सार

पंजाब में धान की खरीद व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने को लेकर संघर्ष जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले प्रदेश के आढ़ती और राइस मिलर्स एसोसिएशन रविवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक प्रदेश के सभी हाइवे जाम कर दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Farmer protest demand for systematic procurement of paddy road jam in punjab today
सुनाम में उगराहां यूनियन का रेलवे ट्रैक पर धरना - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में 12 बजे से कई जगह हाईवे जाम कर दिए गए हैं। सड़कों के साथ किसानों ने रेलवे ट्रैक पर भी धरना दिया है। अगले तीन घंटे तक यह धरना चलता रहेगा। बरनाला रेलवे स्टेशन के पास भारतीय किसान यूनियन उगराहां की तरफ बरनाला-बठिंडा रेलवे लाइन को ब्लॉक कर दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, बीकेयू कादियां, बीकेयू डकौंडा, बीकेयू राजेवाल और अन्य किसान संगठनों ने लुधियाना रोड पर महल कलां में, मोगा हाईवे पर पकखो कैंचियां में और चंडीगढ़ रोड पर बरनाला बाईपास पर सड़कों पर धरना दिया है। इसके अलावा सुनाम में किसान रेलवे लाइन पर बैठ कर अपना विरोध जता रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में धान की खरीद व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने को लेकर संघर्ष जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले प्रदेश के आढ़ती और राइस मिलर्स एसोसिएशन रविवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक प्रदेश के सभी हाइवे जाम कर दिए हैं। 

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि आढ़तियों और मिलर्स की मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। सबसे बड़ी समस्या मिलर्स के सामने धान की लिफ्टिंग को लेकर सामने आ रही है, क्योंकि प्रदेश के अधिकतर गोदामों में अनाज भरा हुआ है। इस वजह से मंडियों में धान पहुंच तो रहा है लेकिन लिफ्टिंग नहीं हो रही। इस मसले को सुलझाने के लिए सीएम मान सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात करेंगे। वे धान की खरीद को बढ़ाने के लिए आढ़तियों और खासकर राइस मिलर्स को आ रही लिफ्टिंग व कमीशन की दिक्कत को लेकर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed