{"_id":"670954799dcf5b567a037a19","slug":"farmer-millers-will-block-roads-across-punjab-for-three-hours-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सभी सड़कें रहेंगी बंद: किसान जत्थेबंदियां, आढ़ती और मिलर्स का एलान, तीन घंटे लगाएंगे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सभी सड़कें रहेंगी बंद: किसान जत्थेबंदियां, आढ़ती और मिलर्स का एलान, तीन घंटे लगाएंगे जाम
Fri, 11 Oct 2024 10:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:08 PM IST
सार
पंजाब भर में सभी सड़कों को बंद करने चेतावनी दी गई है। यह एलान किसान जत्थेबंदियां, आढ़ती और मिलर्स ने किया है।
विज्ञापन
बलबीर सिंह राजेवाल व अन्य किसान नेता। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशहरा पर्व से एक दिन बाद रविवार को पंजाब के लोगों को खासी परेशानी हो सकती है। क्योंकि पूरे प्रदेश में रविवार को सड़कों को बंद करने की चेतावनी दी गई है। यह चेतावनी किसान जत्थेबंदियां, आढ़ती और मिलर्स की तरफ से दी गई है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने प्रदेश में एक अक्तूबर से धान की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन अब तक मंडियों से केवल नौ हजार मीट्रिक टन धान की ही लिफ्टिंग हुई है। केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच धान की खरीद को लेकर जारी खींचतान के कारण किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और मिलर्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में किसान जत्थेबंदियों, आढ़ती, मजदूर और मिलर्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक बुलाई गई। उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेववाल ने कहा कि 13 अक्तूबर को एसकेएम के बैनर तले प्रदेश के किसान, मंडी मजदूर, आढ़ती और मिलर्स एकसाथ दोपहर 12 से तीन बजे तक सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप रखेंगे। प्रदेश की सभी मुख्य सड़कों, शहरों और ग्रामीण इलाकों में जाम कर विरोध जाहिर किया जाएगा। अगर जल्द ही धान की खरीद प्रक्रिया सुचारु ढंग से सुनिश्चित नहीं हुई तो 14 अक्तूबर को चंडीगढ़ में बैठक कर अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले किसानों की तरफ से रेल रोको आंदोलन भी किया गया था। पूरे प्रदेश में किसानों ने रेल ट्रैक पर धरना देकर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी थी। दो घंटे तक ट्रेनों को रोका गया था। इस दौरान रेल यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था।