फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmer leader Gurnam Singh Chaduni will contest elections in Punjab by forming a new party

सियासत: किसान नेता चढूनी पंजाब चुनाव से पहले करेंगे नई क्षेत्रीय पार्टी का एलान, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

Sat, 06 Nov 2021 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला(पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 09:44 PM IST
सार

किसान आंदोलन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी कईं बार किसानों को सक्रिय राजनीति में आने की बात कह चुके हैं। पंजाब के कपुरथला में उन्होंने नई पार्टी बनाकर पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन
Farmer leader Gurnam Singh Chaduni will contest elections in Punjab by forming a new party
गुरनाम सिंह चढूनी - फोटो : ANI (File)

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 से पहले हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी न सिर्फ नई क्षेत्रीय पार्टी का एलान करेंगे बल्कि पंजाब की 117 सीटों पर उम्मीदवार भी उतारेंगे। इसका एलान उन्होंने पंजाब के कपूरथला के काला संघियां एरिया में किसानों की रैली को संबोधित करने के बाद खास बातचीत के दौरान किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः बिगड़े बोल: रोहतक सांसद की दीपेंद्र हुड्डा को चेतावनी, मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठी तो आंख निकाल लेंगे
विज्ञापन


किसान नेता ने कहा कि यदि जनता और आम लोगों की सरकार बनेगी तो जनता की आमदनी बढ़ेगी और उन्हें ही मुनाफा हासिल होगा और जनहितैषी कानून बनेंगे। यदि कॉर्पोरेट घरानों की सरकार बनेगी तो आम जनता के हाथों से सबकुछ छिन जाएगा और काले खेती जैसे कानून बनेंगें और थोपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः थाने में हुई किसान महापंचायत: प्रशासन को 7 नवंबर तक का अल्टीमेटम, 8 को हांसी एसपी कार्यालय का करेंगे घेराव

किसी सियासी से गठबंधन के सवाल को सिरे खारिज करते हुए बोले किसी सियासी दल से समझौता या गठबंधन नहीं होगा। पंजाब के लोगों की नब्ज जानने के सवाल पर बोले, वह कोई वैद्य नहीं है, जो नब्ज टटोलेंगे। मैं तो सीधा-सादा बंदा हूं।

यह भी पढ़ें ः पंजाब: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाक जाने के चाहवानों को 72 घंटे पहले करवाना होगा कोविड टेस्ट

किसान संघर्ष संबंधी सवाल पर बोले कि जब तक काले खेती कानून रद्द नहीं होंगे, तब तक संघर्ष भी चलता रहेगा, चाहे कितनी भी कुर्बानियां क्यों न देनी पड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed