फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Corona Vaccination will be Mandatory for Devotees going to Pakistan on occasion of Prakash Parv of Shri Guru Nanak Dev

पंजाब: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाक जाने के चाहवानों को 72 घंटे पहले करवाना होगा कोविड टेस्ट

Sat, 06 Nov 2021 06:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Nov 2021 06:03 PM IST
सार

श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी के दफ्तर में कोरोना टेस्ट के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तारीख की जानकारी श्रद्धालुओं को जल्द दी जाएगी। 

विज्ञापन
Corona Vaccination will be Mandatory for Devotees going to Pakistan on occasion of Prakash Parv of Shri Guru Nanak Dev
कोरोना वैक्सीन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना टीकाकरण अनिवार्य होगा। इसके साथ ही 72 घंटे पहले कोविड टेस्ट की रिपोर्ट करवाना भी आवश्यक होगा। यह जानकारी एसजीपीसी मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने दी। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजा जा रहा है। जो श्रद्धालु पाकिस्तान जाएंगे, उनको कोरोना की दोनों डोज लगवानी आवश्यक हैं। 

विज्ञापन


एडवोकेट धामी ने बताया कि इस बारे में पाकिस्तान हाई कमीशन नई दिल्ली द्वारा फोन से एसजीपीसी को सूचित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दूतावास की तरफ से मिली सूचना के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे पहले कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आवश्यक है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं ने अपने पासपोर्ट जमा करवाए हैं, वे इसकी ओर खास ध्यान दें। जिससे उनको पाक जाते समय किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी के दफ्तर में कोरोना टेस्ट के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तारीख की जानकारी श्रद्धालुओं को जल्द दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed