फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Family sold jewelry and land spent 45 lakhs to send his son to US now Kapurthala youth deported

Donkey Route: गहने और जमीन बेची, 45 लाख खर्च कर बेटे को भेजा यूएस, डिपोर्ट होकर लौटा कपूरथला का साहिलप्रीत

Sun, 16 Feb 2025 12:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2025 12:59 PM IST
सार

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 116 भारतीयों में कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी का साहिलप्रीत भी है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का कहना है कि उन्होंने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए जेवर और जमीन तक बेच दी है। 

विज्ञापन
Family sold jewelry and land spent 45 lakhs to send his son to US now Kapurthala youth deported
साहिलप्रीत के परिवार वाले। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमेरिका से अवैध प्रवासियों को भारत भेजने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर रात अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यूएस आर्मी का विमान अवैध तौर पर अमेरिका गए भारतीयों को लेकर पहुंचा है। यूएस से डिपोर्ट किए गए लोगों में सबसे ज्यादा पंजाब से 67, हरियाणा से 33, गुजरात से 8, यूपी से 3, महाराष्ट्र-राजस्थान से 2-2 और हिमाचल-जम्मू-कश्मीर से 1-1 कुल अवैध अप्रवासी भारतीय पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका सरकार की तरफ से निर्वासित किए गए भारतीयों में कपूरथला साहिलप्रीत सिंह भी है। जो कि सुल्तानपुर लोधी के गांव तरफ बहबल बहादुर का रहने वाला है। साहलप्रीत सिंह के परिवार ने बेटे के उज्ज्वल भविष्य का सपना देखते हुए उसे अमेरिका भेजा था। लेकिन वहां से उसे अन्य भारतीयों के साथ डिपोर्ट कर वापस भेजा गया है।   
विज्ञापन


साहिलप्रीत के दादा गुरमीत सिंह ने बताया कि उहोंने आपने पोते को अमेरिका भेजने के लिए जेवर और कुछ जमीन बेचकर 40 से 45 लाख रुपये खर्च किए थे। यहां तक कि उन्होंने रिश्तेदारों से भी लाखों रुपये उधार लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिलप्रीत सिंह की माता हरविंदर कौर ने भरे मन से बताया कि आज मेरे लाल की तरफ से संजोए हुए सपने टूट गए हैं। वह सिर पर कर्ज भी चढ़ गया है। करीब 20 दिन पहले उनकी साहिल से बात हुई थी। उसके बाद आज उन्हें पता चला है कि उनका बेटा डिपोर्ट होकर घर लौट रहा है। बेटे के डिपोर्ट किए जाने से परिवार बेहद भावुक हो गया। उन्होंने पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है और डिपोर्ट होने वाले युवाओं को नौकरी देने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed