{"_id":"6431e0fc5e95f19c7f0a5f73","slug":"facilities-will-be-available-in-punjab-through-token-system-at-service-centers-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सेवा केंद्रों पर टोकन सिस्टम से मिलेंगी सुविधाएं, जन शिकायत मंत्री अमन अरोड़ा ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सेवा केंद्रों पर टोकन सिस्टम से मिलेंगी सुविधाएं, जन शिकायत मंत्री अमन अरोड़ा ने की घोषणा
Sun, 09 Apr 2023 03:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 09 Apr 2023 03:17 AM IST
सार
कुछ अधिकारी व कर्मचारी बिना नंबर लगाए अपना कार्य करवाने के लिए सेवा केंद्रों के स्टाफ पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : @BhagwantMann
विस्तार
पंजाब सरकार ने सेवा केंद्रों में टोकन सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। बिना किसी टोकन के अब कोई सुविधा नहीं मिलेगी। पंजाब के शासन सुधार और जन शिकायत निवारण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि
विज्ञापन
कुछ अधिकारी व कर्मचारी बिना नंबर लगाए अपना कार्य करवाने के लिए सेवा केंद्रों के स्टाफ पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। यदि किसी के खिलाफ ऐसी शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों की सेवाएं ऑनलाइन भी शुरू की जाएंगी। सेवा केंद्रों से 46 जन सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन