{"_id":"61160d3dcd585a2dea706c50","slug":"explosion-in-iron-melting-furnace-in-mandi-gobindgarh-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में हादसा: मंडी गोबिंदगढ़ में लोहा पिघलाने वाली भट्ठी में धमाका 12 मजदूर झुलसे, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में हादसा: मंडी गोबिंदगढ़ में लोहा पिघलाने वाली भट्ठी में धमाका 12 मजदूर झुलसे, एक गंभीर
Fri, 13 Aug 2021 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:42 AM IST
सार
फैक्टरी के मालिक संदीप ने बताया कि हादसा रात उस समय हुआ जब भट्ठी पर मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक ही भट्ठी में उबाल आ गया और पिघलता हुआ लोहा मजदूरों पर आ गिरा।
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ की फैक्टरी में धमाका।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर खन्ना साइड पंजाब फोर्जिंग एंड एग्रो इंडस्ट्री में गुरुवार रात करीब 12:30 बजे धमाका हो गया। इससे भट्ठी पर काम कर रहे करीब 12 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
फैक्टरी के मालिक संदीप ने बताया कि हादसा रात उस समय हुआ जब भट्ठी पर मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक ही भट्ठी में उबाल आ गया और पिघलता हुआ लोहा मजदूरों पर आ गिरा। सूचना मिलने पर तुरंत उन्होंने सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं हादसा होने के बाद सारा मलबा भट्ठी से निकल कर बाहर आ गया और क्रेन भी टूट गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे फतेहगढ़ साहिब के एसपी (आई) जगजीत सिंह जल्ला, मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ प्रेम सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फतेहगढ़ साहिब के एसपी (आई) जगजीत सिंह जल्ला ने कहा कि कहां लापरवाही हुई है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के साथ तकनीकी टीम को भी मौके पर भेजा गया है। घायलों के बयान लेने भी एक टीम डीएमसी गई है। जिसका भी कसूर होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन