{"_id":"9cbd325b5a9857b7e444849634b4a50d","slug":"evm-three-tier-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्री टायर सुरक्षा में रहेंगी ईवीएम मशीनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्री टायर सुरक्षा में रहेंगी ईवीएम मशीनें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Thu, 01 May 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री आनंदपुर साहिब के 18 प्रत्याशियों की किस्मत जिन ईवीएम मशीनों में बंद हैं, उनके लिए थ्री टायर सिक्योरिटी लगाई गई है। चुनाव आयोग के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने मशीनों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं।
एडीसी उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि ईवीएम मशीनों को रखने के लिए बनाए स्ट्रांग रूम के आगे दीवार बनाई गई है और इस दीवार के आगे बनाए दरवाजे को चुनाव आब्जर्वर की मौजूदगी में सील किया गया है।
इसके अलावा स्ट्रांग रूम के अंदर तीन सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं जो 24 घंटे रिकार्डिंग पर रहेंगे। ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए सरकारी कॉलेज रोपड़ में करीब 100 जवान तैनात किए गए हैं। इनमें से कॉलेज के बाहरी क्षेत्र में जिला पुलिस के लगभग 33 जवान और दूसरे कदम पर पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) और तीसरे कदम पर स्ट्रांग रूम के बाहर सीआरपीएफ के करीब 66 जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग जगह रखी गई हैं मशीनें
लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते चार जिलों के नौ विधानसभा हलकों की ईवीएम मशीनें अलग-अलग स्थानों पर रखी गई है। नवांशहर के हलका नवांशहर, बलाचौर, बंगा और होशियारपुर के हलका गढ़शंकर की 785 ईवीएम मशीनें रयात कॉलेज के रेलमाजरा कैंपस में रखी गई है। इसके अलावा रोपड़ के तीन विधान सभा हलकों श्री आनंदपुर साहिब, रोपड़ और चमकौर साहिब की 599 ईवीएम मशीनों सरकारी कॉलेज रोपड़ में रखी गई हैं। एसएएस नगर और खरड़ की 447 ईवीएम मशीनें शिवालिक पब्लिक स्कूल मोहाली में रखी गई हैं।
प्रत्याशी भी रख सकेंगे नजर
कई स्थानों पर प्रत्याशियों ने मशीनों में गड़बड़ी करने की भी आशंका जाहिर की थी पर इस बार चुनाव आयोग ने मशीन रखने वाले स्थान पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों के लिए भी व्यवस्था की है। एडीसी उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि इस बार प्रत्याशी या उनके समर्थकों के बैठने के लिए प्रशासन की ओर से टैंट, कुर्सियों आदि की व्यवस्था भी की गई है ताकि वह भी मशीनों पर नजर रख सकें।