{"_id":"a877f37a-8413-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"every-year-laugh-fair-in-memory-of-jaspal-bhatti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर साल भट्टी की याद में लगेगा ‘हंसी का मेला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर साल भट्टी की याद में लगेगा ‘हंसी का मेला’
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी की याद में उनके जन्मदिवस पर चंडीगढ़ में हर साल तीन मार्च को ‘हंसी का मेला’ यानी कॉमेडी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इस दौरान देशभर के फिल्म मेकर्स और कलाकारों को अपना टैलेंट दिखाने का मंच प्रदान किया जाएगा। रविवार को यह घोषणा भट्टी की पत्नी सविता भट्टी और बेटे जसराज भट्टी ने की।
विज्ञापन
जसराज ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान फिल्म मेकर्स और अन्य कलाकार 5 से 7 मिनट की शॉर्ट कॉमेडी फिल्में पेश करेंगे। तीन मार्च से 31 दिसंबर के बीच आवेदन करना जरूरी है।
विज्ञापन
अगले साल तीन मार्च को शॉर्ट लिस्ट की गई फिल्मों को दिखाया जाएगा। कांटेस्ट के जज भी कॉमेडी कलाकार ही होंगे। बेस्ट फिल्म मेकर को दो लाख का नकद इनाम दिया जाएगा।
बेस्ट एक्टर (मेल) और (फीमेल) को मैड आर्ट्स, जसपाल भट्टी फिल्म स्कूल में फ्री ट्रेनिंग भी दी जाएगी। प्रतिभागी मैड आर्ट की वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं। फेस्टिवल में इंट्री फीस 500 रुपये प्रति फिल्म होगी।