{"_id":"67f28a152933453dd00ee81a","slug":"encounter-between-police-and-smuggler-in-punjab-more-than-two-kilograms-of-heroin-and-arms-recovered-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली; दो किलो से ज्यादा हेरोइन व असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली; दो किलो से ज्यादा हेरोइन व असलहा बरामद
Sun, 06 Apr 2025 07:35 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर।
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 06 Apr 2025 07:35 PM IST
सार
फजिल्का में पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से दो किलो से ज्यादा हेरोइन और असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडी लाधुका के पास पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली आरोपी के पांव में लगी और उसे काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। आरोपी के पास से दो किलो से ज्यादा हेरोइन और असलहा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सीआईए अबोहर के इंचार्ज रुपिंदरपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव घुबाया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक भगा ली। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली पुलिस की गाड़ी के साइड शीशे पर लगी, जिससे शीशा टूटकर पुलिस कर्मचारियों को लगा। हालांकि पुलिस ने पहले हवाई फायर किया था।
विज्ञापन
बावजूद इसके आरोपी नहीं रुका तो पुलिस ने आरोपी के पांव में गोली मार दी। जख्मी होने पर आरोपी बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे चार पैकेट हेरोइन के मिले जिसमें दो किलो से ज्यादा हेरोइन थी। उसके पास से अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान साजन सेतिया निवासी बेदियां वाली गली फाजिल्का के रूप में हुई है। फिलहाल जख्मी आरोपी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन