फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Encounter between police and smuggler in Jagraon, Punjab: Roshan Singh was running a drug network from jail

पंजाब में जगराओं में पुलिस और तस्कर की मुठभेड़: जेल से नशा नेटवर्क चला रहा था रोशन सिंह, अमेरिका से जुड़े तार

Tue, 20 May 2025 09:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद, जगराओं (पंजाब)
संवाद, जगराओं (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 20 May 2025 09:53 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. अकुर गुप्ता ने बताया कि रोशन सिंह जेल में रहते हुए भी नशे का नेटवर्क संचालित कर रहा था। उसके तार अमेरिका तक जुड़े हैं, जहां राजपूत नाम का एक व्यक्ति उससे संपर्क में था।

विज्ञापन
Encounter between police and smuggler in Jagraon, Punjab: Roshan Singh was running a drug network from jail
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जगराओं में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गांव गुरूसर में पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने BMW बाइक पर भाग रहे तस्कर रोशन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी बड़ा भाईके, फिरोजपुर, के पैर में गोली मार दी। गोली लगने से बाइक स्लिप हो गई और आरोपी गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रोशन सिंह पर पंजाब के विभिन्न शहरों में हत्या, लूट, डकैती और नशा तस्करी के करीब 15 मामले दर्ज हैं। वह पहले पकड़े गए तीन तस्करों को 300 ग्राम हेरोइन की सप्लाई करता था, जिन्हें सोमवार को 301 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ अवीजोत (निवासी अजीतवाल), सर्बजीत सिंह उर्फ सब्बा और रविंदर सिंह (दोनों निवासी ढुडीके) के रूप में हुई थी। इनके खुलासे के बाद पुलिस ने रोशन सिंह को इस मामले में नामजद किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को मोगा से गुरूसर रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने रोशन सिंह को देखा, जो पुलिस को देखकर सेम की ओर बाइक भगा ले गया। पीछा करने पर उसने देसी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसकी टांग में लगी। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा, 9 कारतूस और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद किया, जिसके नंबर मिटाए गए हैं। पुलिस को शक है कि यह रिवॉल्वर चोरी का हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. अकुर गुप्ता ने बताया कि रोशन सिंह जेल में रहते हुए भी नशे का नेटवर्क संचालित कर रहा था। उसके तार अमेरिका तक जुड़े हैं, जहां राजपूत नाम का एक व्यक्ति उससे संपर्क में था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से आ रही थी। साथ ही, रोशन सिंह के पुराने मामलों में शामिल साथियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है ताकि यह जाना जा सके कि वे वर्तमान में कहां हैं और क्या कर रहे हैं। पुलिस यह भी जांच रही है कि आरोपी का किसी गैंगस्टर से संबंध है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed