{"_id":"677d038cbc2c78ef5905e5b6","slug":"encounter-between-police-and-criminals-in-khemkaran-area-of-khadoor-sahib-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter: खेमकरण में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक एक्टिवा और पिस्ताैल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter: खेमकरण में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक एक्टिवा और पिस्ताैल बरामद
Tue, 07 Jan 2025 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2025 04:06 PM IST
सार
विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासुवाल की ओर से इलाके में लोगों को रंगदारी के लिए धमकाया जा रहा है। रंगदारी न देने वाले लोगों के घरों पर गोलियां चलने लिए प्रभ ने अपने दो गुर्गे भेजे। इन्हीं के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
punjab police
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खडूर साहिब के इलाके खेमकरण में सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश घायल हो गए जिन्हें गिरफ्तार कर पट्टी के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।
विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासुवाल की ओर से इलाके में लोगों को रंगदारी के लिए धमकाया जा रहा है। रंगदारी न देने वाले लोगों के घरों पर गोलियां चलने लिए प्रभ ने अपने दो गुर्गे भेजे। सूचना मिलते ही पुलिस की तरफ से गांव आसल के पास नाकाबंदी करवाई गई।
इस दाैरान एक्टिवा पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में दोनों गुर्गे घायल हो गए जिनकी बाद में पहचान करणवीर सिंह निवासी गांव तूत, गुरलाल सिंह निवासी गांव भंगाला, जिला तरनतारन के तौर पर हुई। उनके कब्जे से एक एक्टिवा और एक पिस्तौल बरामद कर लिया गया है। डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घायल गुर्गों को पट्टी के अस्पताल में दाखिल करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।