{"_id":"61adf82e7892f35fd57c114e","slug":"employees-of-the-de-addiction-center-went-on-strike-in-jagraon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारी हड़ताल पर, दवा न मिलने से भड़के लोगों ने बरनाला जालंधर हाईवे किया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारी हड़ताल पर, दवा न मिलने से भड़के लोगों ने बरनाला जालंधर हाईवे किया जाम
Mon, 06 Dec 2021 05:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 Dec 2021 05:17 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे सोमवार सुबह साढ़े 5 बजे से लाइनों में लगकर केन्द्र के बाहर खड़े दवाई का इंतजार कर रहे थे लेकिन नशामुक्ति केंद्र में तैनात कर्मियों ने उन्हें दवाई नहीं दी।
विज्ञापन
जगरांव में नशा मुक्ति केंद्र से दवा न मिलने पर लोगों ने जाम लगा दिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के जगरांव में स्थानीय सिविल अस्पताल में बने नशामुक्ति केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। हड़ताल के कारण उन्होंने सोमवार को दवा लेने आए लोगों को दवाई देने से इनकार कर दिया। कर्मियों के इनकार से दवाई लेने आए लोग भड़क उठे और उन्होंने तहसील रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर धरना देकर बरनाला जालंधर हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों द्वारा लगाए जाम के चलते आने जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। धरना प्रदर्शन के चलते प्रदर्शनकारियों एवं राहगीरों के बीच काफी तकरार भी हुई। दो घंटे तक लगे जाम दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
प्रदर्शनकारियों में शामिल लाली कामरेड दविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरबचन सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि वह पिछले 1 सप्ताह से लगातार नशामुक्ति केन्द्र में दवाई लेने के लिए चक्कर काट रहे और सोमवार भी सभी सुबह साढ़े 5 बजे से लाइनों में लगकर केन्द्र के बाहर खड़े दवाई का इंतजार कर रहे हैं। परन्तु नशामुक्ति केंद्र में तैनात कर्मियों द्वारा हड़ताल का बहाना लगाकर हमें दवाई नहीं दी जा रही। दवाई न मिलने के कारण हमारी हालत बिगड़ रही है, जिस कारण हमें मजबूर होकर धरना लगाना पड़ा।