{"_id":"675f8fdb79ed29c98106bf56","slug":"employees-absent-from-duty-during-panchayat-elections-suspended-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar: पंचायत चुनाव में ड्यूटी से गायब रहे दस कर्मचारियों पर गिरी गाज, रिटर्निंग अधिकारी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muktsar: पंचायत चुनाव में ड्यूटी से गायब रहे दस कर्मचारियों पर गिरी गाज, रिटर्निंग अधिकारी ने किया निलंबित
Mon, 16 Dec 2024 07:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा/मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 07:56 AM IST
सार
रिटर्निंग अधिकारी जसपाल सिंह के अनुसार कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मतदान का अति महत्वपूर्ण कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि इन कर्मचारियों को बार-बार संपर्क कर ड्यूटी पर आने का अवसर दिया गया था लेकिन कर्मचारियों ने उनके द्वारा दिए गए मौके को अनदेखा किया।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिद्दड़बाहा के 14 गांवों में रविवार को हुए पंचों और दौला में पूरी पंचायत के चुनाव में लगी ड्यूटी के दौरान गायब रहने पर 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों की बतौर पोलिंग स्टाफ ड्यूटी लगाई गई थी। यह कार्रवाई उप मंडल मजिस्ट्रेट कम रिटर्निंग अधिकारी जसपाल सिंह ने की है।
रिटर्निंग अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी राजेश त्रिपाठी के आदेश पर कर्मचारियों की पंचायत चुनाव में बतौर पोलिंग स्टाफ ड्यूटी लगाई गई थी, मगर एचटी सागर गाबा, जूनियर सहायक गमदूर सिंह, ईटीटी जोगिंदर पाल सिंह, ईटीटी दिनेश कुमार, ईटीटी अवतार सिंह, ईटीटी विक्रम सिंह, लाइब्रेरियन गुरजिंदर सिंह, साइंस मास्टर मनजीत सिंह, रुपिंदर सिंह,सुशील कुमार ड्यूटी से गायब पाए गए।
इन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मतदान का अति महत्वपूर्ण कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि इन कर्मचारियों को बार-बार संपर्क कर ड्यूटी पर आने का अवसर दिया गया था लेकिन कर्मचारियों ने उनके द्वारा दिए गए मौके को अनदेखा किया। जिसके चलते उक्त कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।