फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   employee, suicide, relative, case

बहू और समधी-समधन से तंग आकर दी जान

Fri, 03 Jan 2014 10:24 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 03 Jan 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
employee, suicide, relative, case
बहू और उसके वकील पिता से परेशान भाई रणधीर सिंह नगर निवासी बीएसएनएल के मुलाजिम सुखविंदर सिंह (55) ने दो दिन पहले नहर में कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


दो दिन बाद शुक्रवार को उसका शव गांव इस्सेवाल के पास नहर से बरामद किया गया है। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को सुखविंदर के घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी बहू नवदीप कौर, समधी वकील अरविंदर राणा और उसकी पत्नी सर्बजीत कौर को बताया है।

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सुखविंदर के बेटे हरमीत की शिकायत पर तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई भी आरोपी नहीं आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन



थाना सराभा नगर के एसएचओ हरपाल सिंह गरेवाल ने कहा कि सुखविंदर बीएसएनएल में तैनात थे। करीब आठ महीने पहले प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले उनके बेटे हरमीत की शादी नवदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उनका विवाद हो गया। नवदीप के पिता अरविंदर राणा ने पुलिस के पास इसकी शिकायत कर दी। तीन महीनों से दोनों पक्षों में शिकायतों का दौर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरपाल ने कहा कि हरमीत के मुताबिक उसका ससुर वकील होने के नाते उन्हें और उनके पिता को धमकियां देता था। अरविंदर उसके पिता सुखविंदर पर दबाव बनाकर अक्सर उन्हें परेशान करता था। दो दिन पहले सुखविंदर बिना बताए घर से चला गया। वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान सुखविंदर के परिजनों को घर से एक सुसाइड नोट मिला।

जिसमें उसने कहा कि वह तीनों आरोपियों से परेशान है और आत्महत्या करने के लिए जा रहा है। शुक्रवार सुबह इस्सेवाल में सुखविंदर का शव तैरता देख किसी राहगीर ने पुलिस को बताया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया तो पता चला कि शव सुखविंदर का है।


इंस्पेक्टर हरपाल सिंह गरेवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है। अभी तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। तीनों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed