{"_id":"66e0717ac3c9f85a140e14da","slug":"electricity-theft-in-punjab-296-firs-registered-in-august-38-employees-dismissed-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बिजली चोरी: 296 एफआईआर दर्ज, 38 कर्मचारी बर्खास्त, मंत्री बोले- चोरी रोकने के लिए की गई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बिजली चोरी: 296 एफआईआर दर्ज, 38 कर्मचारी बर्खास्त, मंत्री बोले- चोरी रोकने के लिए की गई सख्ती
Tue, 10 Sep 2024 09:49 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 10 Sep 2024 09:49 PM IST
सार
पंजाब में बिजली की चोरी खूब हो रही है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अगस्त में प्रदेश में 296 एफआईआर दर्ज हुई हैं। सबसे ज्यादा पटियाला में केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में बिजली चोरी।
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए अगस्त महीने के दौरान राज्य भर के एंटी पॉवर थेफ्ट थानों में 296 एफआईआर दर्ज की हैं। इसके अलावा 38 कर्मचारियों को भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के कारण बर्खास्त किया है।
विज्ञापन
बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मंगलवार को बताया कि राज्य के खजाने को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए राज्य भर में नियमित जांच और छापेमारी की जा रही है, जिसके तहत पटियाला जोन में 90, अमृतसर जोन में 79, बठिंडा जोन में 71, लुधियाना जोन में 29 और जालंधर जोन में 27 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
बिजली मंत्री बताया कि पिछले दो महीनों के दौरान 37 आउटसोर्स मीटर रीडरों और एक सुपरवाइजर को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और बिजली चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी राज्य के खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचाती है और इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए बिजली विभाग दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को राज्य भर में व्यापक स्तर पर विशेष निरीक्षण करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हुए हैं।
विज्ञापन