फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Elderly man missing from MP for 14 years found in Moga family got information from social media

14 साल की तलाश हुई खत्म: MP से लापता बुजुर्ग पंजाब में मिला, सोशल मीडिया बना जरिया, पिता से मिल भावुक हुई बेटी

Wed, 27 Nov 2024 05:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 27 Nov 2024 05:04 PM IST
सार

आज से लगभग 14 साल मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति लापता हो गया। परिवार ने उसे बहुत तलाशा लेकिन कहीं नहीं मिला। 14 साल बाद बुजुर्ग अपने परिवार से मिला पाया है। इसकी वजह सोशल मीडिया रही। बुजुर्ग पंजाब के मोगा में था। 

विज्ञापन
Elderly man missing from MP for 14 years found in Moga family got information from social media
पिता के गले लगी बेटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भगवान श्रीराम ने 14 साल का बनवास काटा था। वह 14 साल बाद अयोध्या लौटे थे। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के एक शख्स के साथ भी हुआ है, जो 14 साल बाद अपने घर परिवार के पास गए हैं। 14 साल पहले मध्य प्रदेश के एक गांव से लापता हुआ ओम प्रकाश पंजाब के मोगा में मिला है। ओम प्रकाश मोगा की संस्था एक आस के पास रह रहा था। ओम प्रकाश का मानसिक संतुलन ठीक न होने की वजह से उसके घर और परिवार का पता नहीं लग पा रहा था। सोशल मीडिया के जरिये परिवार को ओम प्रकाश का पंजाब में होने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उनकी बेटी बुजुर्ग को लेने मोगा पहुंची थी।  
विज्ञापन


14 साल पहले मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण ओम प्रकाश के बड़े भाई ने उन्हें वहीं एक आश्रम में छोड़ दिया था। ओम प्रकाश मध्य प्रदेश के उस आश्रम से निकल गया, जिसके बाद वह भटकता हुआ पंजाब के फिरोजपुर पहुंचा। वह अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ था। फिरोजपुर में एनजीओ चलाने वाले इस बुजुर्ग को मिले। उन्होंने मोगा में जसबीर सिंह से संपर्क किया। जसबीर सिंह मोगा में एक आस नाम से आश्रम चलाते हैं। इस आश्रम में बेसहारा बुजुर्गों की देखभाल और सेवा की जाती है। पंजाब पुलिस के हवलदार जसबीर सिंह संस्था को चला रहे हैं। वह अपनी ड्यूटी के साथ साथ समाज सेवा करते हैं।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो
संस्था के संचालक जसवीर सिंह बावा ने बताया की ओम प्रकाश मोगा के जीटी रोड से साल 2021 में मिले थे। उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। इनको आश्रम मे लाया गया इनकी देखभाल और इलाज शुरू किया गया। बुजुर्ग के पारिवारिक सदस्यों तक पहुंचने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसके बाद ओम प्रकाश के परिवार के सदस्यों ने हमसे संपर्क किया। मंगलवार को मध्य प्रदेश से ओम प्रकाश की बेटी, दामाद और अन्य रिश्तेदार उसे लेने के लिए आश्रम पहुंचे और बुजुर्ग को साथ लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 साल से पिता को ढूंढ रही थी बेटी 
वहीं ओम प्रकाश की बेटी रश्मि ठाकुर ने आश्रम के संचालक जसबीर सिंह का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि हम 14 साल से पिता की तलाश कर रहे थे। जिनको पिता के भाई किसी आश्रम मे छोड़ आए थे। उन्होंने आश्रम का नाम नहीं बताया और उनकी मृत्यु हो गई। हमने पिता की बहुत तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो देखा फिर आश्रम के साथ संपर्क किया और हम मध्य प्रदेश के गांव खेमा सा, उज्जैन से मोगा पंजाब से पिता को लेने पहुंचे हैं। पिता का साया सर पर होना बहुत जरूरी है। इतना कहते हुए रश्मि भावुक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed