{"_id":"acfc1af028c0eaa8aa368235fbf5367b","slug":"eighteen-hundred-mandi-s-ready-to-buy-paddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अठारह सौ मंडियों में होगी धान की खरीद : लक्खोवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अठारह सौ मंडियों में होगी धान की खरीद : लक्खोवाल
अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 24 Sep 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी बोर्ड के चेयरमैन अजमेर सिंह लक्खोवाल ने मंगलवार को जालंधर में रीजनल मंडी भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 1.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। चेयरमैन लक्खोवाल ने पत्रकार जसदीप मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि इस केस की जांच बड़े स्तर पर हो तभी दूध का दूध, पानी का पानी स्पष्ट हो सकता है। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीच में लक्खोवाल ने कहा कि राज्य में धान की खरीद के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। किसानों को कोई परेशानी न आए, इसके लिए अधिकारियों तथा संबंधित जिले के डीसी की जिम्मेवारी लगा दी गई है।
1 अक्टूबर से राज्य भर में खरीद एजेंसियां धान की खरीद आरंभ कर देंगी। राज्य में धान की खरीद के लिए 1795 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में अपनी फसल बेचने वाले किसानों को कीमत मनमर्जी से मिलेगी। किसान अकाउंट पे चेक अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रांसफर की मदद से अपनी अदायगी करवा सकता है। इसके लिए मंडी बोर्ड के अधिकारियों को निगरानी के आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
लक्खोवाल ने कहा कि 2007-2008 के दौरान मंडियों पर 543.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अनाज मंडी, डेराबसी, मोहाली तथा दफ्तरी बिल्डिंग पर 83.72 करोड़ खर्च किए गए हैं। 171.44 करोड़ रुपये की लागत के साथ
12 मंडियां अपग्रेड की गई हैं। इसके साथ ही सड़कों पर भी लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। इस मौके पर राजपाल सिंह धालीवाल, दलजीत सिंह वालिया, हरिंदर सिंह, वीके धीर मौजूद थे।