Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ed summons seven punjab officers in suspended dig bhullar money laundering case

पंजाब: आईएएस-आईपीएस अधिकारियों तक पहुंची ईडी की जांच, निलंबित डीआईजी भुल्लर केस में सात को समन

Sun, 22 Nov 2026 10:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 22 Nov 2026 10:36 PM IST
सार

निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पंजाब के सात अधिकारियों को समन जारी किए हैं। इनमें पांच सेवारत और दो सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल हैं। आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों से 23 से 27 नवंबर के बीच चंडीगढ़ स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ होगी। जांच में कथित बिचौलिए कृष्णानु शारदा की भूमिका भी शामिल है।

विज्ञापन
ed summons seven punjab officers in suspended dig bhullar money laundering case
डीआईजी भुल्लर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब राज्य के प्रशासनिक और पुलिस महकमे के अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पांच सेवारत और दो सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित कुल सात अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन जारी किए हैं। इनमें आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को चंडीगढ़ स्थित ईडी कार्यालय में अलग-अलग तारीखों पर पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


ईडी की जांच का दायरा भुल्लर के कथित सहयोगी और बिचौलिए कृष्णानु शारदा तक पहुंचने के बाद बढ़ा है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शारदा के माध्यम से पंजाब सरकार के किन-किन अधिकारियों तक कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाया गया और सरकारी कामकाज, तबादलों तथा नियुक्तियों में किसी तरह का आर्थिक लेन-देन हुआ था या नहीं।
विज्ञापन


जिन अधिकारियों को समन भेजे गए हैं, उनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव कुमार राहुल, आईएएस अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें 23 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। फरीदकोट मंडल आयुक्त के स्टाफ अधिकारी आनंद सागर शर्मा को 25 नवंबर को बुलाया गया है। इसी तारीख को पूर्व मंडल आयुक्त अरुण सेखड़ी को भी पेश होना है। सामान्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग की विशेष सचिव नीरू कात्याल गुप्ता और फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह को 26 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसी दिन जालंधर के पूर्व मंडल आयुक्त गुरप्रीत सपरा को भी पेश होना है। वहीं, लुधियाना के पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा को 27 नवंबर को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूरा मामला निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ सीबीआई की ओर से दर्ज रिश्वतखोरी और आय से अधिक संपत्ति के मामलों से जुड़ा है। अक्टूबर 2025 में सीबीआई ने एक कबाड़ कारोबारी की शिकायत के आधार पर भुल्लर को गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि एक मामले को निपटाने के बदले बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत मांगी गई थी। बाद में ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। जांच एजेंसी के अनुसार कृष्णानु शारदा कथित तौर पर अधिकारियों के बीच संपर्क सूत्र की भूमिका निभा रहा था।


सीबीआई की कार्रवाई के दौरान भुल्लर से जुड़े ठिकानों से करोड़ों रुपये की नकदी और आभूषण बरामद होने की बात भी सामने आई थी। अब ईडी इस कथित नेटवर्क की वित्तीय कड़ियों और अधिकारियों के साथ संभावित संबंधों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed