{"_id":"6a0ad5c651bdc04b6e02cb73","slug":"ed-raid-in-tarn-taran-raids-underway-at-jeweler-s-home-and-shop-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में ईडी की रेड: सुनार के घर-दुकान पर छापेमारी जारी, बड़ी बैंक ट्रांजेक्शन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में ईडी की रेड: सुनार के घर-दुकान पर छापेमारी जारी, बड़ी बैंक ट्रांजेक्शन का मामला
Mon, 18 May 2026 02:33 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 18 May 2026 02:33 PM IST
सार
ईडी अधिकारियों द्वारा परिवार के सदस्यों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जबकि बैंक खातों और लेन-देन के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी बैंक ट्रांजैक्शन को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
तरनतारन में ईडी की रेड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने तरनतारन एक सुनार के घर और दुकान पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सोमवार सुबह करीब 9 बजे दो गाड़ियों में गुरु का खूह इलाके में रहने वाले कुलवंत सिंह पुत्र बलवंत सिंह के घर और नूरदी बाजार में मौजूद ज्वेलर्स शॉप पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक ईडी अधिकारियों द्वारा परिवार के सदस्यों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जबकि बैंक खातों और लेन-देन के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी बैंक ट्रांजैक्शन को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर निजी बैंक के कर्मचारियों को भी ईडी ने बुलाया है, ताकि खातों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा सके। ईडी की इस कार्रवाई के बाद शहर के बड़े कारोबारियों और सियासी नेताओं में भी हलचल मच गई है। फिलहाल जांच जारी है और ईडी की टीम दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन