{"_id":"f984aa148eb9937fcae69b106ae2e2a5","slug":"earthquick-in-chandigarh-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Nov 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
उत्तरभारत के कई इलाकों में बुधवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। ये झटके रात को करीब सवा 8 बजे महसूस किए गए।
पंजाब के लुधियाना के बाद हरियाणा के जींद, हिसार और फतेहाबाद में कुछ सेकंड के लिए ये झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र होशियारपुर था। इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। इससे पहले भी भूकंप का केंद्र होशियारपुर ही था। हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू के भद्रवाह और डोडा में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
खबर लिखे जाने तक जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। चंडीगढ़ के एक निजी ऑफिस में काम करने वाले प्रत्यदर्शियों के मुताबिक कुछ पल में उन्होंने एकाएक जमीन हिलती देखी तो उनमें दहशत फैल गई।
जल्दी ही सब सामान्य हो गया।