फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   earthquake in punjab

होशियारपुर में रहा भूकंप का केंद्र, 8 सेकंड रहा असर

Thu, 29 Aug 2013 08:25 PM IST
होशियारपुर/ब्यूरो
होशियारपुर/ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2013 08:25 PM IST
विज्ञापन
earthquake in punjab

वीरवार शाम करीब पौने चार बजे आए एक मध्यम तीव्रता के भूकंप से पंजाब कांप उठा। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे जिले के गांव जेजों दोआबा में भूकंप का उपरिकेंद्र रहा।

विज्ञापन


करीब आठ सेकेंड तक जारी रहे भूकंप के झटकों से लोगों में घबराहट फैल गई और लोग घरों, दुकानों, दप्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि कुछ पल बाद ही भूकंप के झटके थम गए लेकिन डर के मारे लोग लंबे समय के लिए घरों से बाहर ही रहे।
विज्ञापन


शाम करीबू चार बज कर 43 मिनट पर आए भूकंप ने क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। भूकंप के झटके कम से कम 8 सेकंड के लिए महसूस किए गए।

इलाके को हिला देने वाले एस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई। भूकंप के झटकों के डर से लोग कई स्थानों पर घरों, दुकानों और कार्यालयों से बाहर आ गए और झटके थमने के बाद भी काफी देर तक अपने घरों में वापस जाने से डरते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने भूकंप का केंद्र पंजाब के होशियारपुर जिले में जेजों दोआबा में होने की पुष्टि की है। हिमालय की शिवालिक रेंज की तलहटी पर बसा यह गांव हिमाचल प्रदेश की सीमा के  साथ सटा है। जानमाल की किसी क्षति की कोई तत्कालिक सूचना नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed