{"_id":"141b67e580a2efcbce810aba5b144062","slug":"earthquake-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में रहा भूकंप का केंद्र, 8 सेकंड रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में रहा भूकंप का केंद्र, 8 सेकंड रहा असर
होशियारपुर/ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2013 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार शाम करीब पौने चार बजे आए एक मध्यम तीव्रता के भूकंप से पंजाब कांप उठा। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे जिले के गांव जेजों दोआबा में भूकंप का उपरिकेंद्र रहा।
विज्ञापन
करीब आठ सेकेंड तक जारी रहे भूकंप के झटकों से लोगों में घबराहट फैल गई और लोग घरों, दुकानों, दप्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि कुछ पल बाद ही भूकंप के झटके थम गए लेकिन डर के मारे लोग लंबे समय के लिए घरों से बाहर ही रहे।
विज्ञापन
शाम करीबू चार बज कर 43 मिनट पर आए भूकंप ने क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। भूकंप के झटके कम से कम 8 सेकंड के लिए महसूस किए गए।
इलाके को हिला देने वाले एस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई। भूकंप के झटकों के डर से लोग कई स्थानों पर घरों, दुकानों और कार्यालयों से बाहर आ गए और झटके थमने के बाद भी काफी देर तक अपने घरों में वापस जाने से डरते देखे गए।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग ने भूकंप का केंद्र पंजाब के होशियारपुर जिले में जेजों दोआबा में होने की पुष्टि की है। हिमालय की शिवालिक रेंज की तलहटी पर बसा यह गांव हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ सटा है। जानमाल की किसी क्षति की कोई तत्कालिक सूचना नहीं थी।