फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Due to illicit relations wife killed

अवैध संबंधों के कारण पत्नी की गला घोंटकर हत्या

Wed, 18 Sep 2013 11:43 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 18 Sep 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
Due to illicit relations wife killed
पंजाब के फिरोजपुर में पुरानी आबादी वार्ड नंबर छह की श्यामनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक अधेड़ उम्र की महिला सीता देवी की उसके पति राजू उर्फ राजिया सोनी ने गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पता चला है कि सीता देवी के किसी अन्य के साथ अवैध संबंध थे। घटना का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी राजू को लूणकरणसर कस्बे में काबू कर लिया। पुरानी आबादी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के मुताबिक राजू ट्रैक्टर ड्राइवरी करता है। सोमवार अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह जल्द घर आ गया।
विज्ञापन


इस दौरान उसने अपनी पत्नी को किसी अन्य मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे वह आगबबूला हो गया।

इसी दौरान वह व्यक्ति वहां से चुपचाप खिसक गया, लेकिन सीता व राजू के बीच जमकर झगड़ा हुआ। सोमवार-मंगलवार की रात को भी इन दोनों में झगड़ा हुआ। सुबह करीब पांच बजे जब सीता सोई हुई थी, तो राजू ने उसका दुपट्टे से गला घोंट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह मोहल्ले में ही विवाहित सीता की पुत्री पूजा (पत्नी रविंद्र) अपनी मां से मिलने के लिए आई, तब राजू को लगा कि अब उसका भंडाफोड़ हो जाएगा और इसी डर से वह भाग गया।


थानाप्रभारी के अनुसार पुलिस को पता लगा कि राजू लूणकरणसर में अपने भाई के घर पर है जिस पर पुलिस ने वहां पहुंच कर उसे काबू कर लिया। राजू पर तीन साल में कत्ल का यह दूसरा आरोप लगा है। इससे पहले चक 5 ए-मौजपुरा में सेना के एक रिटायर्ड ऑफिसर के निवास में 24-25 फरवरी 2011 की रात चोरी करने घुसे तीन-चार व्यक्तियों ने सिक्योरिटी गार्ड विजय कुमार की हत्या कर दी थी।

इस मामले में राजू सहित तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बाद में राजू की जमानत हो गई थी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed