{"_id":"69e746e99b35d1032c050535","slug":"dsp-dies-after-being-shot-accident-occurs-while-cleaning-service-revolver-in-phagwara-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Phagwara: डीएसपी योगेश कुमार की गोली लगने से माैत, सर्विस रिवाल्वर साफ करते हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Phagwara: डीएसपी योगेश कुमार की गोली लगने से माैत, सर्विस रिवाल्वर साफ करते हुआ हादसा
Tue, 21 Apr 2026 03:14 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 21 Apr 2026 03:14 PM IST
सार
55 वर्षीय डीएसपी योगेश कुमार हाल ही में एएनटीएफ पंजाब से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ में तैनात किए गए थे। जिस समय घटना हुई, डीएसपी योगेश कुमार की पत्नी, माता-पिता, बेटा और बेटी घर पर ही थे।
विज्ञापन
डीएसपी की माैत
- फोटो : ANI
विस्तार
फगवाड़ा में डीएसपी योगेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी रिवॉल्वर से चली गोली लगने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस स्टेशन सदर फगवाड़ा के पास स्थित उनके सरकारी क्वार्टर में हुई। बताया जा रहा है कि गोली उनके सीने में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत जालंधर के जोहल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
55 वर्षीय डीएसपी योगेश कुमार हाल ही में एएनटीएफ पंजाब से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ में तैनात किए गए थे। एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने बताया कि डीएसपी योगेश कुमार सुबह अपनी सरकारी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे तो अचानक से गोली चल गई जो उनकी छाती पर लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस समय घटना हुई, डीएसपी योगेश कुमार की पत्नी, माता-पिता, बेटा और बेटी घर पर ही थे।