फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   drugs, arrest, jail, dead

नशे के साथ पकड़े गए आरोपी की जेल में मौत

Tue, 17 Jun 2014 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Tue, 17 Jun 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
drugs, arrest, jail, dead
मॉडर्न जेल के एक विचाराधीन कैदी की मंगलवार सुबह गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। मृतक कोटकपूरा निवासी बिक्रम सिंह (40) को एक सप्ताह पहले ही नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था और अपनी गिरफ्तारी वाले दिन से वह डिप्रेशन में था।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार कोटकपूरा में शहीद भगत सिंह कॉलेज रोड पर क्लिनिक चलाने वाले आरएमपी डॉक्टर बिक्रम सिंह को 10 जून को थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने 250 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया था। अदालत में पेशी के बाद अगले ही दिन 11 जून को उसे मॉडर्न जेल भेज दिया गया। दो किशोर बच्चों के पिता बिक्रम सिंह की पत्नी भी कैंसर से जूझ रही है।
विज्ञापन



जेल अधीक्षक कुलविंदर सिंह थियाडा के अनुसार जेल में पहुंचते ही डॉ. बिक्रम डिप्रेशन का शिकार हो गया था। हालत बिगड़ने पर उसे 15 जून को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से उसे मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया था और वहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सुरजीत सिंह ने बिक्रम सिंह की मौत के लिए कोटकपूरा पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके भाई को झूठे मामले में जेल भेजा था और डिप्रेशन से ही उसकी मौत हुई है। इस मामले में जिला प्रशासन ने भी न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और मंगलवार को ही मृतक के शव का न्यायिक दंडाधिकारी सतीश कुमार की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया गया है।



विवाद में घिरी जिला पुलिस
फरीदकोट। मॉडर्न जेल के एक विचारधीन कैदी की मौत से जिला पुलिस भी विवादों में घिर गई है। पुलिस पर पहले ही नशा विरोधी मुहिम के नाम पर नशे के आदी लोगों को जेलों में बंद करने के आरोप लग रहे हैं और अब बिक्रम सिंह की मौत ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed