फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   drug, smuggler, ten, life, imprisonment

ड्रग तस्करी में 10 साल की कैद

Tue, 28 Jan 2014 09:36 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Tue, 28 Jan 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
drug, smuggler, ten, life, imprisonment
एडिशनल जिला एवं सेशन जज हरपाल सिंह की अदालत ने ड्रग तस्करी के आरोप में एक दोषी को 10 साल की कैद और एक लाख रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को एक साल ओर कैद काटनी पड़ेगी। डिप्टी जिला अटार्नी सुखदेव सिंह ने बताया कि थाना मैहना पुलिस ने 12 अक्तूबर 2010 को गश्त के दौरान सतपाल निवासी सिविल लाइन, मोगा को बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया था।



अदालत ने सतपाल को ड्रग तस्करी का दोषी करार देते 10 साल की कैद और एक लाख रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया। इसके अलावा भुक्की तस्करी के दोषी गुरजंट सिंह गांव दौलेवाला को डेढ़ साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश सुनाया गया है।
विज्ञापन




जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को 3 महीने ओर कैद काटनी पड़ेगी। थाना कोट ईसे खां पुलिस ने 8 जनवरी 2011 को आरोपी के पास से 15 किलो भुक्की बरामद की थी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed