फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Drone movement seen on India Pak border area security agencies search

Punjab: भारत-पाक बॉर्डर पर ड्रोन मूवमेंट; सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, खंगाला चप्पा-चप्पा

Fri, 06 Sep 2024 05:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Sep 2024 05:26 PM IST
सार

पठानकोट में लगने वाले बॉर्डर एरिया में एक बार फिर से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। बीती रात बॉर्डर एरिया में ड्रोन एक्टिविटी देखी गई, जिसके बाद बीएसएफ व पुलिस जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। 

विज्ञापन
Drone movement seen on India Pak border area security agencies search
सर्च करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में लगने वाली भारत-पाक सीमा से सटे गांव भगवाल में वीरवार रात 10 बजे लोगों ने ड्रोन मूवमेंट देखी। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। शुक्रवार सुबह से ही पाकिस्तान सीमा से लगभग एक किलोमीटर के एरिया पर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन में बीएसएफ  और पुलिस के जवान शामिल हैं। हालांकि जवानों को कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।  
विज्ञापन


पठानकोट के बॉर्डर एरिया के अलग-अलग गांवों में बीते दिनों संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की घटना के बाद अब अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक ड्रोन एक्टिविटी की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। गांव भगवाल के सरपंच की सूचना के बाद सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने रात से ही इस क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन




गांव निवासी मक्खन सिंह और जनक राज ने रात 10 बजे के करीब भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर आसमान में एक लाल रंग की लाइट चमकती देखी। ध्यान देने पर वह एक ड्रोन गतिविधि थी, जिसकी आवाज भी ड्रोन जैसी ही सुनाई दे रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मक्खन सिंह मुताबिक उक्त ड्रोन जैसी दिखने वाली वस्तु को अन्य बाकी लोगों ने भी देखा। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। 


थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि गांव भगवाल जो ड्रोन की सूचना मिली थी उसके बाद सर्च भी चलाया गया है। वहीं, एजेंसियों से पता चला है कि लोग जिसे ड्रोन समझ रहे थे वे एयरक्राफ्ट की गतिविधि थी क्योंकि सेना की तरफ से एयरक्राफ्ट अभ्यास भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed