{"_id":"67cbdaaab13415ed6c088c53","slug":"drone-movement-seen-near-indo-pak-border-in-pathankot-army-and-security-agencies-on-alert-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पठानकोट में भारत-पाक सीमा के पास दिखी ड्रोन मूवमेंट, सेना और सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पठानकोट में भारत-पाक सीमा के पास दिखी ड्रोन मूवमेंट, सेना और सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट
Sat, 08 Mar 2025 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:20 AM IST
सार
थाना नरोट जैमल सिंह की चौकी बमियाल इंचार्ज विजय कुमार ने कहा कि बार्डर पर ड्रोन मूवमेंट होने के बाद सुबह से दोपहर तक करीब 4 घंटे तक सर्च आपरेशन चला है और कई सुनसान जगह को भी खंगाला गया है। वहीं, आसपास के लोगों से भी बात की गई है।
विज्ञापन
सर्च अभियान
- फोटो : संवाद
विस्तार
पठानकोट में भारत-पाक सीमा पर बनी बीएसएफ की बलिदानी कमलजीत पोस्ट के निकट गांव सिंबल स्कोल की तरफ ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली।
बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के भारत में घुसने की कोशिश करते देखा। जिसके तुरंत बाद बीएसएफ जवानों ने कुछ राउंड फायर भी किए। फायरिंग होते ही ड्रोन की आवाज सुनाई देना बंद हो गई।
बीएसएफ जवानों ने तुरंत पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए सर्च किया है। बीएसएफ की 121 बटालियन के जवानों ने पोस्ट के नजदीक गांव सिंबल सकोल में खोजी कुत्तों और ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र का चप्पा चप्पा खंगाला है। हालांकि अभी तक कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है।
थाना नरोट जैमल सिंह की चौकी बमियाल इंचार्ज विजय कुमार ने कहा कि बार्डर पर ड्रोन मूवमेंट होने के बाद सुबह से दोपहर तक करीब 4 घंटे तक सर्च आपरेशन चला है और कई सुनसान जगह को भी खंगाला गया है। वहीं, आसपास के लोगों से भी बात की गई है लेकिन, किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। बता दें कि सीमा के निकट हुई ड्रोन मूवमेंट वाली जगह की सिंबल सकोल से दूरी मात्र 600 मीटर थी।