फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Drone activity seen on Indo-Pak border at Pathankot

पठानकोट: भारत-पाक सीमा पर दिखी ड्रोन एक्टिविटी, बीएसएफ ने दो बार में किए 19 राउंड फायर

Sun, 06 Mar 2022 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 10:46 AM IST
सार

अधिकारियों का कहना है कि शनिवार देर रात 12:15 बजे पिलर नंबर 4 एवं पिलर नंबर 5 के बीच पाकिस्तानी ड्रोन की एक्टिविटी दिखी थी। ड्रोन भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
Drone activity seen on Indo-Pak border at Pathankot
पठानकोट में सर्च अभियान चलाते बीएसएफ के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पठानकोट में भारत-पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर के डींडा फारवर्ड पोस्ट के पास पाकिस्तान ने ड्रोन घुसपैठ की कोशिश की। शनिवार देर रात 2 बार यह कोशिश की गई। डींडा पोस्ट पर बीएसएफ की 121 बटालियन के जवानों ने ड्रोन एक्टिविटी देखी। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रोन पर फायरिंग की। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जवानों की ओर से करीब 19-20 राउंड फायरिंग की गई। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार देर रात 12:15 बजे पिलर नंबर 4 एवं पिलर नंबर 5 के बीच पाकिस्तानी ड्रोन की एक्टिविटी दिखी थी। ड्रोन भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। इस पर बीएसएफ जवानों की ओर से फायरिंग कर दी गई थी।
विज्ञापन



देर रात 12:40 पर एक बार फिर ड्रोन की एक्टिविटी देखी गई। इस बार भी 2 मिनट तक बीएसएफ की ओर से ड्रोन को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। इसके बाद ड्रोन की आवाज बंद हो गई।  क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ की ओर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। सुबह तड़के से बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टुकड़ी सर्च ऑपरेशन में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक कोई रिकवरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed