{"_id":"21f9bd615b12545af05b3999af80589d","slug":"dowry-wife-burnt-alive-nawanshaher","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाया
अमर उजाला, नवांशहर
Updated Mon, 06 Jan 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लालच में एक व्यक्ति ने रविवार देर शाम अपनी पत्नी को आग लगा दी। गंभीर रुप से झुलसी महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
रविवार को महिला अपने मायके गांव पल्ली उच्ची आई थी। उसके पीछे नशे में धुत आरोपी अपने ससुराल पहुंचा और वहां पर पत्नी को अकेली पाकर उसे आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैै। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना सदर के एसएचओ वरिंदर कुमार ने बताया कि गांव पल्ली उच्ची की परमजीत कौर का विवाह लगभग दस महीने पहले गांव खमाचो के कमलजीत कुमार के साथ हुआ था। लड़की का आरोप है कि शादी के बाद ही सुसराल पक्ष की ओर से उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा था।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को भी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद वह अपने मायके पल्ली उच्ची आ गई। घर में उसके परिजन नहीं थे, वे कहीं बाहर गए थे। उसके पीछे-पीछे उसका पति कमलजीत भी वहां पहुंच गया।
परमजीत कौर का आरोप है कि उसके पति कमलजीत ने मिट्टी का तेल डाल कर उसे आग लगा दी और फरार हो गया। उसके पड़ोस में रहती चाची सुखविदफ कौर के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए और उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाए।
सोमवार को डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एसएचओ वरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर आरोपी पति कमलजीत के खिलाफ हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।