{"_id":"40914e0e-d207-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"dowry-torture-case-after-thirty-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 साल झेलती रही जुल्म, उसके बाद किया यह साहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 साल झेलती रही जुल्म, उसके बाद किया यह साहस
फतेहगढ़ साहिब/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ के थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने सुनाम निवासी चरनजीत सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व धमकियां देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
यह मामला आरोपी की पत्नी जसविंदर कौर की शिकायत पर दर्ज किया है। पीड़िता ने यह मामला 33 साल की शादी के दौरान लगातार दुख झेलने के बाद तब दर्ज करवाया, जब आरोपी ने शादी के 26 साल बाद टेस्ट ट्यूब तकनीक से पैदा हुई बेटी पर भी जुल्म ढाने शुरू कर दिए और उससे मारपीट शुरू की।
विज्ञापन
जसविंदर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 13 अक्तूबर 1980 को हुई थी। हालांकि पति के पास अपनी जायदाद थी, लेकिन वह अकसर उसके पिता व भाइयों से पैसे की मांग करता रहता था और उससे मारपीट करता था। उसने मारपीट का जिक्र कभी अपने पिता व भाइयों के सामने नहीं किया।
विज्ञापन
लेकिन 1992 में जब उसके भाई राखी वाले दिन उससे मिलने आए तो उन्होंने उसके जिस्म पर मार के निशान देखे। उसके माता पिता ने उसका घर बसाए रखने के लिए उसे कुछ नहीं कहा और उसकी हर मांग पूरी करते रहे।
19 जनवरी 2006 को जसविंदर ने टेस्ट ट्यूब तकनीक से एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म का सारा खर्च भी जसविंदर के भाइयों ने वहन किया।
मार्च 2011 को चरनजीत ने बच्ची समेत जसविंदर को अपने घर से निकाल दिया। तब से वह अपने माता पिता के यहां रह रही है। महिला ने अप्रैल 2013 में पुलिस में शिकायत दी थी।
पुलिस ने दो महीने की लंबी जांच के बाद रविवार को चरनजीत के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे सुनाम से गिरफ्तार कर लिया है।