{"_id":"97afb6c7d8519de26016728c9ec510b7","slug":"do-not-spoil-the-party-atmosphere-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल खराब न करें कांग्रेसी : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल खराब न करें कांग्रेसी : बादल
पठानकोट
Updated Tue, 01 Oct 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में की गई कटौती मात्र कुछ समय के लिए ही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पेट्रोल की कीमतों में बड़ी वृद्धि करने के लिए मात्र जमीन तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने यह बात फतेहगढ़ चूड़ियां में संगत दर्शन कार्यक्रम के दूसरे दिन कही।
बादल ने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में कटौती चार प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी पेट्रोल कंपनियों को लाभ देने के लिए केंद्र सरकार ने नाटक रचा है। बादल ने संगत दर्शन के अंतिम दिन ब्लॉक फतेहगढ़ चूड़ियां में पड़तीं 65 पंचायतोें को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 4.21 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की।
सीमा पार से आने वाले नशे के खेप के लिए पूरी तरह केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां अपनी ड्यूटी को निभाने में पूरी तरह से असफल रही हैं। इस कारण पंजाब में नशे की निरंतर सप्लाई जारी है। पंजाब सरकार अपने स्तर पर नशे को रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर से निपटने के लिए बहुत बड़ा कैंसर अस्पताल चंडीगढ़ के पास मुलांपुर में खोला जा रहा है ताकि कैंसर के मरीजों को बढ़िया इलाज मुहैया करवाया जा सके।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि केंद्र की भेदभाव वाली नीति से प्रदेश का किसान 30 हजार करोड़ का कर्जदार हो गया है। प्रदेश सरकार किसानों को बड़ी राहत देते हुए छह हजार करोड़ की फ्री बिजली सप्लाई कर रही है। बादल ने कांग्रेसी नेताओं को नसीहत दी कि बेबुनियाद बयानबाजी कर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवकों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए स्किल सेंटर खोले जा रहें हें जिनमें युवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर निर्मल सिंह काहलों ने क्षेत्र में संगत दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर गुरकीरत कृपाल सिंह प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री पंजाब, डीसी गुरदासपुर, डॉ. अभिनव त्रिखा, डीआईजी लोकनाथ आंगरा, एसएसपी बटाला एसएस मंड, एडीसी विकास सुखदेव सिंह, एसडीएम जगविंदर जीत सिंह ग्रेवाल और समूह विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
दस्तार की बेअदबी निंदनीय
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि विदेशाें में दस्तार की हो रही बेअदबी की घटनाएं निंदनीय हैं। इस मसले पर केंद्र सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना विरोध जताना चाहिए। बादल ने कहा केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि विदेशों में सिखों के साथ जो घटनाएं हो रही हैं उन्हें किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता। बादल ने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए केंद्र सरकार ठोस कदम उठाए और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना विरोध जताए।