फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dispute between two groups of Nihangs at in Kapurthala

Kapurthala: सेवा को लेकर विवाद में निहंगों के दो गुटों में भिड़ंत, किरपानों से किया हमला, चार घायल

Mon, 24 Apr 2023 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 03:26 PM IST
सार

कपूरथला के अमृतसर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बिवियां साहिब में काफी लंबे समय से सेवा को लेकर विवाद चल रहा था। बीते दिनों सेवा की जिम्मेवारी तरना दल के मुखी बाबा मेजर सिंह को सौंप दी गई थी। इसी बात पर आज विवाद हो गया।

विज्ञापन
Dispute between two groups of Nihangs at in Kapurthala
कपूरथला में निहंगों के दो गुटों में विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कपूरथला-श्री गोइंदवाल साहिब रोड पर स्थित गुरुद्वारा साहिब बावियां में सोमवार सुबह नितनेम के समय दो निहंग सिंहों में किसी बात पर तकरार हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों निहंग सिंह एक-दूसरे पर किरपानों से हमला करने लगे। पहले दोनों निहंग सिंह गुरुद्वारा साहिब के अंदर एक-दूसरे पर तलवारों से हमला करते रहे। बाद में दोनों लड़ते हुए बाहर आए। बाहर निकलते ही फिर से अपनी-अपनी तलवारों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए एक निहंग सिंह के माता-पिता भी जख्मी हो गए। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह, थाना सिटी एसएचओ पलविंदर सिंह, थाना सदर एसएचओ सोनमदीप कौर, पीसीआर व ट्रैफिक इंचार्ज दर्शन सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चारों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने एक निहंग सिंह की हालत गंभीर बताई। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जालंधर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। जबकि अन्य तीनों घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। जालंधर रेफर जख्मी नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन का छोटा भाई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले गुट के सिविल अस्पताल में भर्ती मनजीत बहादुर सिंह बावा ने बताया कि वह सोमवार सुबह पत्नी दविंदरपाल कौर व छोटे बेटे वीरकमलजीत बावा उर्फ गिन्नी बावा के साथ गुरुद्वारा साहिब बावियां में माथा टेकने गया था। अरदास व पाठ भोग के बाद वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकल रहे थे। तभी गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी की ओर से बुलाए एक निहंग सिंह उनके साथ बेवजह बहसबाजी व दुर्व्यवहार करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो निहंग सिंह ने तलवार से उन पर हमला कर दिया। जिस कारण तीनों घायल हो गए। उनके बेटे वीरकमलजीत सिंह को गंभीर चोटें लगी। जिस कारण ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जालंधर के अस्पताल रेफर कर दिया है। 

उन्होंने बताया कि उनका गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ झगड़ा चल रहा है। इस समय काबिज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन पर कथित तौर पर हमला करवाया गया है, ताकि वह गुरुद्वारा साहिब में न आ सके। पहले भी उन पर झूठा मामला दर्ज करवाया गया है। जिसमें उनकी जमानतें हो रखी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके साथ इंसाफ किया जाए। जिन्होंने गुरुद्वारा साहिब में नाजायज कब्जा कर रखा है, उनके कब्जे से गुरुद्वारा साहिब को छुड़वाया जाए या फिर सरकार इसे अपने कब्जे में लें। वहीं हमला करने वाले निहंग सिंह पर सख्त कार्रवाई की जाए।

दूसरे गुट के घायल सिमरनजीत सिंह निवासी बाबा नामदेव कालोनी ने कहा कि वह गुरुद्वारा साहिब बावियां में सेवा करता है। वह सोमवार सुबह गुरुद्वारा साहिब में मौजूद था और नितनेम बाणी का श्रवण किया। अरदास के समय वीरकमलजीत सिंह बावा उर्फ गिन्नी बावा वहां पर आया और बेतरतीब नगाड़ा बजाने लगा। जिस कारण पाठी सिंह का ध्यान भटक जाता था। इसलिए उसे नगाड़ा बजाने से रोका गया। उसने सड़क पर पड़े डंडों से नगाड़ों को बजाने लगा। ऐसा कर उसने गुरु मर्यादाओं को भंग किया। जब उसे रोका तो वह उसके साथ उलझ पड़ा और दोनों में बहसबाजी व गाली गलौज हो गई।

इसके बाद गिन्नी बावा ने अपनी किरपान से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने भी अपने बचाव के लिए अपनी किरपान निकाली और बचाव करने लगा। मगर फिर भी वह घायल हो गया। जिसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया। घायल सिमरनजीत सिंह ने बताया कि गिन्नी अक्सर गुरुद्वारा साहिब में आकर गुरु मर्यादाओं को भंग करता है और आने वाली संगत से भी दुर्व्यवहार करता है। पाठी सिंह को परेशान करता है। पहले भी उसके खिलाफ पुलिस को कई शिकायतें दी गई है। उसने प्रशासन से मांग की है कि कमलजीत सिंह बावा द्वारा बाणे का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उस पर रोक लगाई जाए और बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।

जब पुलिस टीम ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो देखा कि सुबह करीब 07:25 पर यह घटना हुई है। जिसमें वीरकमलजीत सिंह बावा माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा साहिब के अंदर गया। उसके बाद गुरुद्वारा साहिब में मौजूद निहंग सिमरनजीत सिंह भी अंदर आ गया। अंदर दोनों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। इसके बाद दोनों गुरुद्वारा साहिब के अंदर से ही एक दूसरे पर तलवारों से हमला करते हुए बाहर निकले।

दोनों एक दूसरे पर तलवार से हमला करते दिखाई दिए। जिस कारण वह घायल हो गए। एसपी (जांच) हरविंदर सिंह ने कहा कि सुबह गुरुद्वारा साहिब में अरदास के समय दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई, दोनों ने एक-दूसरे पर किरपानों से वार किए। जिस कारण दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सभी घायल सिविल अस्पताल में भर्ती है। एक गंभीर घायल को रेफर किया गया है। घायलों के बयान लिए जा रहे है। जांच पड़ताल के दौरान जो भी आरोपी पाए गए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed