फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dispute between Panbus and employee of Nijjarpura toll plaza Amritsar traffic jam ambulance stuck

पनबस और टोल कर्मियों में विवाद: निज्जरपुरा टोल प्लाजा में जाम, सैकड़ों वाहन फंसे, एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं

Tue, 20 Aug 2024 08:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 20 Aug 2024 08:23 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर स्थित निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर मंगलवार को लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। क्योंकि यहां पनबस और टोल कर्मियों के बीच झगड़ा होने के बाद ट्रैफिक जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए।

विज्ञापन
Dispute between Panbus and employee of Nijjarpura toll plaza Amritsar traffic jam ambulance stuck
निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर लगा जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के जीटी रोड स्थित निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक पनबस ने वीआईपी लेन से गुजरने की कोशिश की। टोल कर्मियों ने बस को रोका तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ और परेशानी लोगों को झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर वीआईपी साइड लेन से बस निकालने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद टोल प्लाजा पर जाम लग गया और सैकड़ों वाहन मौके पर फंस गए। इनमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। सूचना मिलने पर थाना जंडियाला पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टोल प्लाजा से प्राइवेट कंपनी की बस वीआईपी लेन से निकल गई। इसके बाद पनबस ने भी उसी लेन से निकलने की कोशिश की। इसी बात को लेकर मामूली झगड़ा शुरू हो गया। पनबस कर्मचारियों का आरोप था कि टोल कर्मचारी वीआईपी लेन से प्राइवेट बसों को तो निकाल देते हैं लेकिन सरकारी बसों वालों के साथ झगड़ा करते हैं, जबकि उनके सामने ही इन्होंने प्राइवेट बस को वीआईपी लेन से निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टोल कर्मचारियों का कहना है कि जब टोल की लाइनें खुली हुई है और भीड़ भी नहीं है तो पनबस वाले जानबूझकर वीआईपी लेन से बस निकालने की कोशिश करते हैं और मना करने पर झगड़ा करते हैं। एएसआई प्रभजीत सिंह ने कहा कि पनबस कर्मचारियों से बनते 120 रुपए के टोल का भुगतान करवाते हुए मामले को सुलझा लिया गया है और जाम खुलवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed