फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   dense fog in punjab Visibility reduced to 10 meters fog alert issued for 18 districts

पंजाब में कोहरे की मार: 10 मीटर तक घटी दृश्यता, गिरेगा रात का पारा; आज 18 जिलों के लिए धुंध का अलर्ट जारी

Tue, 16 Dec 2025 08:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 08:06 AM IST
सार

कोहरे के कारण सूबे के न्यूनतम तापमान में   0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में 4.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। वहीं लुधियाना व बठिंडा का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
dense fog in punjab Visibility reduced to 10 meters fog alert issued for 18 districts
मोगा में छाई घनी धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब घने कोहरे की चपेट में है। सोमवार को सीजन की सबसे घनी धुंध पड़ी। वहीं मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। फरीदकोट और मोगा में सुबह घना कोहरा रहा।
विज्ञापन


बठिंडा में सुबह के समय दृश्यता मात्र 10 मीटर और अमृतसर में 50 मीटर रही।  सोमवार को मुक्तसर जिले में घने कोहरे की वजह से हुए विभिन्न हादसों में एक कंप्यूटर शिक्षक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने की वजह से उसे रेफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम के बीच 15 डिग्री का अंतर

अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री, लुधियाना का 6.0 डिग्री, पटियाला का 10.3 डिग्री, पठानकोट का 9.1 डिग्री, होशियारपुर का भी 9.1 डिग्री व गुरदासपुर का 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे अधिक 26.7 डिग्री का तापमान समराला का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री, लुधियाना का 24.8 डिग्री, पटियाला का भी 24.8 डिग्री, पठानकोट का 23.7 डिग्री, बठिंडा का 25.0 डिग्री, गुरदासपुर का 21.8 डिग्री, एसबीएस नगर का 25.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed