{"_id":"092848e235f8d9b54cd7b8df7580fa32","slug":"dengue-patients-increase-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में डेंगू के मरीजों की संख्या 250 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में डेंगू के मरीजों की संख्या 250 के पार
Updated Thu, 26 Sep 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में डेंगू ने एक बार फिर पांव पसार दिए हैं। अब तक राज्य भर में डेंगू से एक मरीज की मौत हो चुकी है जबकि करीब 250 मरीज विभिन्न जिलों में सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य के सेहत महकमे के पास हर साल की तरह इस बार भी निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों का रिकार्ड नहीं है।
सेहत विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. विजय शर्मा ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए राज्यभर में 15 सर्विलांस सेंटर स्थापित किए गए हैं। यहां मरीजों का टेस्ट होने के बाद ही मरीज के डेंगू के कन्फर्म केस घोषित किए जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डेंगू का सीजन शुरू होने से पहले विभाग ने अर्बन मलेरिया स्कीम के तहत राज्य भर में एंटी लारवा विंग को सक्रिय किया था।
इसके परिणाम स्वरूप शहरों और कस्बों में घर-घर छापामारी अभियान चलाया गया था।
सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को प्लेटलेट्स मुहैया कराने के लिए सेपरेटर मशीनें और अलग वार्ड उपलब्ध हैं।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक नए बने जिलों पठानकोट, फाजिल्का और तरनतारन के सरकारी अस्पतालों में सेपरेटर मशीनें नहीं हैं जिसकेचलते यहां मरीजों को दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में लैबोटरी में स्टाफ की कमी केचलते ब्लड टेस्ट होने और रिजल्ट में दिक्कतें आ रही हैं।
मालूम हो कि ब्लड टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही उसी ग्रुप केब्लड से सेपरेटर मशीन केजरिए प्लेटलेट्स निकाले जाते हैं। इस प्रक्रिया में करीब एक घंटे का समय लगता है। डेंगू पीड़ितों की बढ़ती संख्या केचलते लैबोटरी पर बोझ बढ़ गया है।