{"_id":"4ae9024145237f1b7df0c20108899272","slug":"dengue-patients-came-from-rajasthan-jammu-kashmir-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल से आए डेंगू के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल से आए डेंगू के मरीज
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 12 Oct 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 31 मरीजों को लैब रिपोर्ट के आधार पर डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
जम्मू कश्मीर से छह और हिमाचल प्रदेश एवं राजस्थान से एक-एक मरीज लुधियाना में इलाज कराने पहुंचे हैं।
इसके अलावा जिला लुधियाना से 12 मरीजों को डेंगू का डंक लगा है। साथ ही अन्य जिलों से आकर इलाज करा रहे 11 मरीज भी डेंगू का शिकार हुए हैं।
इस तरह से अब तक जिला लुधियाना के 236, अन्य जिलों के 148 और अन्य राज्यों के 61 मरीजों ने लुधियाना आकर इलाज कराया है।
जिला लुधियाना के मरीज बूथगढ़, सलेम टाबरी, काकोवाल रोड, माधोपुरी, दुगरी, चंद्र नगर, खन्ना, माडल टाउन, विष्णु पुरी एवं हैबोवाल से संबंधित हैं।
इसके अलावा तीन-तीन मरीज फतेहगढ़ साहिब एवं होशियारपुर से आए हैं, जबकि एक-एक मरीज कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट एवं पठानकोट से आए हैं।
जिला मलेरिया अफसर डा. अनिल वर्मा का कहना है कि डेंगू को फैलने से रोकने के लिए भी लगातार उपाय किए जा रहे हैं। लोगाें को जागरूक किया जा रहा है और प्रभावित इलाकों में विशेष फॉगिंग भी कराई जा रही है।