{"_id":"62049192567d3720cb739998","slug":"demand-of-justice-in-bargari-sacrilege-and-kotkapura-firing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी कांड: इंसाफ के लिए 46 दिन से प्रदर्शन कर रहे सुखराज सिंह का आरोप-सरकार कुछ नहीं कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी कांड: इंसाफ के लिए 46 दिन से प्रदर्शन कर रहे सुखराज सिंह का आरोप-सरकार कुछ नहीं कर रही
Thu, 10 Feb 2022 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 09:46 AM IST
सार
कोटकपूरा फायरिंग कांड में पिता को गंवाने वाले सुखराज सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले 6 वर्षों में काम नहीं किया है, केवल अदालतों के चक्कर काटे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
सुखराज सिंह।
- फोटो : ANI
विस्तार
2015 में पंजाब में हुए बरगाड़ी बेअदबी कांड और उसके बाद कोटकपूरा फायरिंग के पीड़ित लोग आज भी इंसाफ की राह देख रहे हैं। कोटकपूरा फायरिंग कांड में मारे गए व्यक्ति के बेटे सुखराज सिंह पिछले 46 दिन से इंसाफ के लिए धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने बेअदबी विवाद और कोटकपूरा में पुलिस फायरिंग में उनके पिता समेत दो लोगों की मौत की जांच करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
सुखराज सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले 6 वर्षों में काम नहीं किया है, केवल अदालतों के चक्कर काटे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मुझसे मिले लेकिन कहा कि मेरे हाथ में कुछ नहीं है। मैं चौबीस घंटे अपने पिता और उनके साथी के लिए न्याय मांगने के मुद्दे पर बैठा हूं।
विज्ञापन