फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Degun case increased by 54

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 54 पहुंची

Wed, 25 Sep 2013 10:44 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 25 Sep 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
Degun case increased by 54
सेहत विभाग के दावों के विपरीत जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


सोमवार तक जहां जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 30 थी, वहीं बुधवार को यह संख्या बढ़कर 54 हो गई है। अब तक कुल 189 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल डेंगू की जांच के लिए जा चुके हैं।

सिविल सर्जन डा. वरिंदर सिंह मोही के मुताबिक सभी डेंगू मरीजों की हालत में अब पहले से सुधार है। डा. मोही ने बताया कि डेंगू की बीमारी फैलाने वाला एडिज एजीपटी नामक मच्छर दिन के समय काटता है, इसलिए इससे बचाव संबंधी सभी को सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक 189 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल डेंगू की जांच के लिए मैकलीजा टेस्ट करने को सरकारी मेडिकल कालेज में भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 54 मरीज डेंगू पॉजिटिव रहे हैं। इन सभी मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर डेंगू के मरीज त्रिपड़ी एरिया अधीन आने वाले आनंद नगर ए व बी, दशमेश नगर, रतन नगर, तफज्जलपुरा, बिंद्रा कालोनी, पासी रोड से आ रहे थे। जिसके मद्देनजर 17 टीमों का गठन कर दिया गया है। जो मरीजों के घरों व आसपास के घरों में पैरीथरम का स्प्रे कर रहे हैं। साथ ही जिस इलाके में गड्ढों बगैरा में पानी खड़ा था, वहां लारवा को खत्म करने के लिए दवाई डाली जा रही है।


बीमारी से बचाव संबंधी जागरूकता पैदा करने के लिए पंफलेट बांटे गए हैं और मुनादी कराई जा रही है। घरों के अंदर व बाहर पड़े कूलरों में खड़े पानी को साफ कराया जा रहा है, जिससे पैदा होने वाले लारवे को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed