फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Defence Minister Rajnath Singh Campaign in Punjab Today

Punjab Chunav 2022: फरीदकोट पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जताया विश्वास-इस बार पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार

Tue, 15 Feb 2022 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 12:31 PM IST
सार

मंच से अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि वे फरीदकोट में पहली बार किसी सभा को संबोधित करने के लिए आए हैं।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh Campaign in Punjab Today
फरीदकोट में मंच पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को फरीदकोट में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। मंच से अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि वे फरीदकोट में पहली बार किसी सभा को संबोधित करने के लिए आए हैं। पंजाब में पहले भी वे कई सभाओं को संबोधित कर चुके हैं, परंतु इस बार जो लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे लग रहा है, कि इस बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की हर गली में शराब की दुकानें खोली हैं और पंजाब को नशे से मुक्त करने का वादा किया है? बीजेपी राज्य से ड्रग्स और आतंक को खत्म करने के लिए काम करेगी। हमारी सरकार बनने के एक साल बाद आप परिणाम यहां देखेंगे।  

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि जितना प्यार जितना सहयोग पंजाब से मिल रहा है उससे पक्का है कि पंजाब में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलवाने में बीजेपी का बड़ा योगदान है। सिख गुरुओं ने अपनी कौम के लिए बलिदान दिया। यदि थोड़ी हिम्मत दिखाई होती तो ननकाना साहिब आज भारत का हिस्सा होता। देश को चलाने में सबसे सक्षम पार्टी भाजपा है। भारत को अगर कोई आंख दिखाता है तो सीमा के अंदर और सीमा के पार भी भारत उसे खत्म करने का दम रखता है। पुलवामा में पाकिस्तान के कायराना हमले में कई जवान शहीद हुए जिसके बदले में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आंतकवादी ठिकाने खत्म किए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की एकता और अखंडता पर राजनीति न करे। कांग्रेस हमारे कामों पर सवाल खड़े करती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब भारत की अंतरात्मा है, सिख भाइयों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जब मैं पंजाब आता हूं तो हमें हमेशा याद आता है कि करतारपुर व ननकाना साहिब भारत का हिस्सा होता तो देश को बहुत अच्छा लगता। कुछ सियायतदान मजहब की राजनीति करते हैं, भाजपा इंसानियत की राजनीति करती है। बहुत सी ताकतें हमारे बीच फूट डालने का काम करेंगी, उनसे हमें सावधान रहने की जरूरत है। राजनाथ ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और पंजाब पिछड़ता जा रहा है। भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब को नवां पंजाब बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने  पंजाब के मुख्यमंत्री का अपनी सरकार पर नियंत्रण ही नहीं है, कांग्रेस आपस में लड़ रही है, गांव बसा नहीं और लुटेरे सक्रिय हैं। भाजपा पूरे देश में सबसे अच्छी प्रदेशों में सरकार चलाने वाली पार्टी है। भारत की बात अब पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती है, यह भाजपा की ताकत से हुआ। 174 देश आज योग कर रहे हैं यह भारत को समर्थन 2014 के बाद हुआ। कांग्रेस चीन की बात को सही मानती है, गलवान घाटी पर गलत बयान दिया। 2017 में उरी में पाक ने जो कायराना कृत्य किया, उस घटना के दस मिनट बाद ही हमारी सरकार ने पाक को सबक सिखाने का फैसला किया, पाक में जाकर एयर स्ट्राइक व जमीन पर सर्जिकल स्टाइक की। भारत अब देश के अंदर व देश के बाहर दुश्मनों को मारने वाला देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed