फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Damdami Taksal came out against Amritpal Singh

अजनाला हमला: पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, अमृतपाल के विरोध में उतरी दमदमी टकसाल

Tue, 28 Feb 2023 01:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Feb 2023 01:32 AM IST
सार

दमदमी टकसाल अजनाला के प्रमुख जत्थेदार अमरीक सिंह अजनाला ने कहा है कि लवप्रीत को छुड़वाने के लिए अमृतपाल सिंह और उसके साथियों ने जिस तरह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को ढाल बना कर उपयोग किया, वह मर्यादा के विरुद्ध है। इसके लिए सिख संगठनों को आवाज उठानी चाहिए। जत्थेदार अमरीक सिंह अमृतसर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन
Damdami Taksal came out against Amritpal Singh
अमृतपाल सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

अजनाला थाने पर खालिस्तान समर्थकों के हमले के पांच दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सीसीटीवी फुटेज में सभी आरोपी साफ देखे जा सकते हैं। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। न ही इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज की गई है। इस बीच दमदमी टकसाल अमृतपाल के विरोध में उतर आई है।

विज्ञापन


रविवार को अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा था कि पुलिस व अन्य एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इतने दिन तक कार्रवाई न होने से पुलिस व सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को 'वारिस पंजाब दे' के समर्थकों ने अजनाला थाने पर हमला कर दिया था, इसमें एसपी समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने अमृतपाल के करीबी लवप्रीत को रिहा कर दिया था। लवप्रीत को रूपनगर के रहने वाले वरिंदर सिंह के अपहरण व मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


वहीं, दमदमी टकसाल अजनाला के प्रमुख जत्थेदार अमरीक सिंह अजनाला ने कहा है कि लवप्रीत को छुड़वाने के लिए अमृतपाल सिंह और उसके साथियों ने जिस तरह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को ढाल बना कर उपयोग किया, वह मर्यादा के विरुद्ध है। इसके लिए सिख संगठनों को आवाज उठानी चाहिए। जत्थेदार अमरीक सिंह अमृतसर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि दमदमी टकसाल अजनाला के डेरा ने वरिंदर सिंह को पुलिस के पास अमृतपाल के खिलाफ शिकायत करने के लिए उकसाया। वरिंदर सिंह न तो उनकी टकसाल का विद्यार्थी है और न ही सेवादार। यहां तक के वह खुद आज तक कभी वरिंदर सिंह से नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह पता चला था कि वरिंदर सिंह और उसके दो साथी अजनाला में किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान वह टकसाल के मुख्यालय में रुके थे। टकसाल के द्वार हर गुरसिख के लिए खुले हैं। इसी दौरान कुछ लोग वरिंदर को वाहन में बिठा कर ले गए। कई किलोमीटर दूर एक ट्यूबवेल पर उसके साथ मारपीट की। उनकी पकड़ से छूटने के बाद वरिंदर ने अमृतपाल और उसके साथी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed