फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Daler Mehndi's daughter to marry Hans Raj's son

नए रिश्ते में बंधे हंसराज हंस व दलेर मेहंदी

Thu, 16 May 2013 12:14 AM IST
जालंधर/ब्यूरो
जालंधर/ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
Daler Mehndi's daughter to marry Hans Raj's son

दुनिया भर में पंजाबी गायकी का डंका बजाने वाले प्रसिद्ध गायक हंसराज हंस और दलेर मेहंदी रिश्तों की डोर में बंध गए।

विज्ञापन


बुधवार को होटल रेडिसन में हंस के बेटे नवराज और मेहंदी की बेटी अजीत कौर की सगाई हो गई।

नवराज और अजीत भी गायक हैं। दोनों ने बहुत कम वक्त में अपनी गायकी से खास मुकाम बना लिया है।

जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, गुरदास मान के अलावा अजीत कौर के चाचा पॉप गायक मीका, गजल गायक गुलाम अली, पंजाबी लोक गायक सरदूल सिकंदर, पंजाबी फिल्म नायिका नीतू सिंह और अशोक मस्ती के अलावा फिल्म व गायकी से जुड़ी बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

इसके अलावा समारोह में हंस और मेहंदी परिवार के निकटवर्ती लोग भी शामिल हुए। नवराज हंस और अजीत कौर दोनों ही गायकी में लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


नवराज हंस का गाया साडी लव स्टोरी फिल्म का गीत रब्बा केहड़ी गल दी सजा... गाना इन दिनों हर युवा की जुबां पर है।

वहीं अजीत कौर का गीत ‘मेरी शादी करा दे..’ भी हिट गानों की पंक्ति में शुमार है। मेहंदी परिवार मूल रूप से पटियाला रहने वाला है जबकि हंस का परिवार जालंधर से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed