{"_id":"9ca88378ccc1b4cc33e1a1edc01542fe","slug":"cut-the-girl-s-throat-with-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से युवती का गला काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से युवती का गला काटा
अमर उजाला, (माहिलपुर/होशियारपुर)
Updated Thu, 03 Oct 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बाहोवाल में वीरवार देर शाम एक मनचले आशिक ने एक तरफा प्यार में नाकाम रहने पर युवती की तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी ।
हत्या की सूचना मिलने पर एसएसपी होशियारपुर डॉ. सुखचैन सिंह गिल, डीएसपी चब्बेवाल कुलवंत सिंह रंधावा थाना प्रभारी चब्बेवाल इंसपेक्टर शीतल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। खबर लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
जानकारी के मुताबिक बलजिंदर सिंह (24) पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी बाहोवाल गांव की एक युवती मंजू पुत्री सुच्चा राम से एक तरफा प्यार करता था। लड़की के कई बार इंकार करने के बावजूद वह युवती को अक्सर परेशान करता था। इसकी शिकायत उसने कई बार गांव की पंचायत से की, लेकिन पंचायत ने हमेशा ही राजीनामा कराके बात को रफा दफा कर दिया था। कुछ दिन पहले मंजू माहिलपुर से कोई सामान लेने गई तो युवक ने उसका पर्स छीन लिया और जबरदस्ती मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद से वह उसे मोबाइल पर फोन कर तंग करता था।
जब उसने इसकी शिकायत उसके परिजनों से की तो उन्होंने भी उसे कुछ नहीं कहा। दो दिन पहले ही इस बात को लेकर कहासुनी के बाद आरोपी बलजिंदर ने ऐसा करने से तौबा की पर वह फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वीरवार शाम साढ़े पांच वजे मंजू पूर्व सरपंच सूरज सिंह की हवेली में काम करने गई।
विज्ञापन
काम खत्म करने के बाद वह चारपाई पर बैठ कर बात ही कर रही थी। इस दौरान बलजिंदर वहां पहुंचा और उसे जबरदस्ती मवेशियों के कमरे में खींच ले गया और उससे बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर उसने तेजधार हथियार से उसका गला काट डाला।