फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   custom officer disclose that samjhauta express used to trnsport heroin

कस्टम अधिकारी का खुलासा, समझौता एक्सप्रेस से आती थी हेरोइन

Wed, 08 May 2013 04:22 PM IST
जालंधर/ब्यूरो
जालंधर/ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
custom officer disclose that samjhauta express used to trnsport heroin

चार मई को 10 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए कस्टम अधिकारी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी गुरदेव सिंह ने पुलिस को बताया है कि पाकिस्तान से सारा नशीला पदार्थ समझौता एक्सप्रेस के जरिये आता था।

विज्ञापन


कस्टम अधिकारी के इस खुलासे के बाद पुलिस सदा-ए-सरहद बस पर भी निगरानी रख रही है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जालंधर देहात के एसएसपी यूरिन्दर सिंह हेयर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस अधिकारी से तीन दिनों में 10 किलोग्राम हेरोइन के अलावा 5 किलो स्मैक, 2 किलो हेरोइन और चार लाख रुपये कैश बरामद किया है। यह नशीले पदार्थ पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर उसके सरकारी क्वार्टर में पड़े ट्रंक से बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को संदेह है कि अभी इस केस में और खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपी गुरदेव सिंह का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है जिससे पाकिस्तान के कई तस्करों के नंबर मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस में नशीले पदार्थ छिपा दिए जाते थे और आरोपी को सूचित कर दिया जाता था। सूचना के बाद आरोपी नशीले पदार्थों की खुद ही डिलीवरी लेता था।

जालंधर देहात के एसएसपी यूरिन्दर सिंह हेयर का कहना है कि प्राथमिक जांच में लगा था कि आरोपी महज नशीले पदार्थ डिलीवर करने के पैसे लेता है लेकिन अब जांच में सामने आया है कि सारा कारोबार आरोपी का ही था।


पुलिस आरोपी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ भी लिंक जोड़ कर जांच कर रही है।
हेयर का कहना है कि गुरदेव सिंह के मुताबिक एक बार में करीब 20 पैकेट भारत पहुंचते थे और उन्हें डिमांड के मुताबिक सप्लाई कर दिया जाता था।

तस्करों से मुठभेड़ पर मिला राष्ट्रीय अवार्ड
पुलिस के अनुसार आरोपी गुरदेव सिंह को राष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुका था, यह अवार्ड आरोपी को 1985 में तस्करों के साथ मुठभेड़ करने के लिए मिला था। हेयर का कहना है कि आरोपी के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है और उसकी प्रॉपर्टी की भी जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed